विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2024

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 8-10% टूट सकता है रुपया : SBI रिपोर्ट

SBI की इस रिपोर्ट का शीर्षक 'अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 : ट्रंप 2.0 भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा' है. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है, जिसके बाद स्थानीय मुद्रा मज़बूत होगी.

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 8-10% टूट सकता है रुपया : SBI रिपोर्ट
नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8-10 फ़ीसदी तक कमज़ोर हो सकता है. SBI की एक शोध रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था.

SBI की इस रिपोर्ट का शीर्षक 'अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 : ट्रंप 2.0 भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा' है. इसमें कहा गया है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है, जिसके बाद स्थानीय मुद्रा मज़बूत होगी.

SBI रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक वापसी ने बाज़ारों और चुनिंदा परिसंपत्ति वर्गों में जान फूंक दी है, हालांकि भारत के लिए चुनौतियां और अवसर दोनों हैं.

शुल्क में वृद्धि, एच-1बी वीज़ा प्रतिबंध और मज़बूत डॉलर की संभावना से अल्पावधि में अस्थिरता आ सकती है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसे में भारत के लिए अपने विनिर्माण का विस्तार करने, निर्यात बाजारों में विविधता लाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने के अवसर भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rupee Vs US Dollar, Donald Trump, SBI Report, INR Vs USD, Foreign Exchange Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com