विज्ञापन

रूस से ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा तेल का आयात, ईरान की एंट्री से मजबूत होगी भारत की एनर्जी सिक्योरिटी

मिडिल ईस्ट जंग के बीच जून में भारत का रूसी तेल इंपोर्ट 2.66 मिलियन बैरल प्रति दिन के ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. बिना किसी डिस्काउंट और प्रीमियम रेट पर मिलने के बाद भी रूस भारत का टॉप सप्लायर बना हुआ है.

रूस से ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा तेल का आयात, ईरान की एंट्री से मजबूत होगी भारत की एनर्जी सिक्योरिटी
कच्चे तेल की किल्लत ना हो इसके लिए भारत ने रूस से जून महीने में जमकर तेल खरीदा है.
NDTV File Photo

अमेरिका-ईरान के बीच हुई जंग से दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गईं. भारत पर इस पूरे मामले का असर सबसे ज्यादा पड़ा, क्योंकि देश अपनी जरूरत 90% कच्चा तेल दूसरे देश से आयात करता है. ऐसे में तेल की किल्लत से बचने के लिए देश ने रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल खरीदा. इसके अलावा प्रतिबंध हटने के बाद अब ईरान से भी तेल आना शुरू होगा, जिससे भारत का ऊर्जा संकट खत्म होगा.

जून में रूस से आया रिकॉर्ड तेल

एनर्जी कार्गो ट्रैकर के अनुसार जून महीने में भारत का रूसी तेल आयात 2.66 मिलियन बैरल प्रति दिन के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. ये आंकड़ा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि मई में ये आयात 1.91 मिलियन बैरल प्रति दिन था. सिर्फ एक महीने के अदंर आया ये बड़ा उछाल दिखाता है रूस की तेल सप्लाई से भारत का आयात पहले के लेवल पर जा पहुंचा है. 

बड़ी बात है कि रूस का कच्चा तेल भारत को किसी सस्ते डिस्काउंट पर नहीं मिल रहा. यूक्रेन जंग के समय रूस ने भारत को छूट के साथ तेल बेचा था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. रूस का तेल प्रीमियम रेट यानी महंगे दामों पर मिल रहा है. 

अब ईरान भी तैयार

रूस के इस रिकॉर्ड लेवल के बाद भारत के लिए दूसरी खुशखबरी ईरान से है. दरअसल ईरान पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटने के बाद, अब वहां से भी देश में तेल की सप्लाई शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. ईरान से तेल आने का फायदा यही है कि ईरान से भारत नजदीक है, जिससे कच्चे तेल की ढुलाई का खर्चा काफी हद तक कम हो जाता है. एक्सपर्ट का मानना है कि रूस के साथ ईरान की एंट्री से भारत के पास तेल खरीदने वाले ऑप्शन की कोई कमी नहीं रहेगी. जब देश के पास तेल का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रहेगा, तो लोकल मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काबू में रहेंगी, जिससे महंगाई से राहत मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- बैंकों में पड़ा आपका खजाना बस 3 कदम दूर, RBI दे रहा गारंटी- सूद समेत मिलेगा पैसा

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
साल 2018 से पत्रकारिता जारी है. इंडिया टुडे ग्रुप (बिज तक), न्यूज नेशन, न्यूज 24 और अमर उजाला के बाद सफर एनडीटीवी आ पहुंचा है. यहां बतौर प्रोड्यूसर का... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Russian Oil Import
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com