विज्ञापन

'भविष्य भारतीय युवाओं के हाथ में', इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बोले गूगल CEO सुंदर पिचाई

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत में एआई की अपार संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि कैसे एआई स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में बदलाव लाएगा.

'भविष्य भारतीय युवाओं के हाथ में', इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बोले गूगल CEO सुंदर पिचाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत के डिजिटल भविष्य को बहुत पॉजिटिव दिखाई दिए. मीडिया रिसेप्शन में पिचाई के साथ गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस और रिसर्च हेड जेम्स मनयिका भी मौजूद थे. पिचाई की बातों ने साफ कर दिया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ना केवल भारत की अर्थव्यवस्था को बदलेगा बल्कि आम आदमी के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाएगा.

भारत के लिए एक बड़ा अवसर

सुंदर पिचाई ने अपनी स्पीच में इस बात पर जोर दिया कि भारत एआई के एरिया में दुनिया को लीड करने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा, "भारत ने जिस तरह से डिजिटल भुगतान और डेटा एक्सेस में महारत हासिल की है, वही तेजी अब एआई के क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है." उनके अनुसार एआई अब केवल एक तकनीकी शब्द नहीं है, बल्कि यह सेहत, कृषि और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है.

गूगल सीईओ ने 'इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव' की भी ऐलान किया. यह अमेरिका, भारत और दक्षिणी गोलार्ध के कई स्थानों के बीच एआई संपर्क बढ़ाने के लिए समुद्र के नीचे नए केबल मार्ग बिछाने की एक परियोजना है.

'भारतीय डेवलपर्स और स्टार्टअप्स करेंगे कमाल'

पिचाई ने गूगल डीपमाइंड के कामों की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे एआई मुश्किल से मुश्किल वैज्ञानिक समस्याओं को हल करने में मदद कर रहा है. उन्होंने भरोसा दिया कि भारतीय डेवलपर्स और स्टार्टअप्स एआई का इस्तेमाल करके ऐसी समस्याओं का समाधान निकालेंगे जो ना केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल बनेंगे. उन्होंने भाषा की बाधाओं को दूर करने के लिए गूगल के कामों का भी जिक्र किया, जिससे हर भारतीय अपनी भाषा में इसका फायदा उठा सके.

पिचाई ने भारत में 15 अरब डॉलर के एआई केंद्र की पूर्व घोषणा का भी जिक्र किया, जिसमें गीगावाट-स्केल कंप्यूटर और एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री केबल मार्ग होगा. इससे देश में रोजगार और उन्नत एआई बुनियादी ढांचा विकसित होगा.

भविष्य की चुनौतियां

पिचाई ने एआई के इस्तेमाल पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि तकनीक जितनी शक्तिशाली होती है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी साथ लाती है. गूगल का टारगेट एआई को सेफ और पारदर्शी बनाना है. उन्होंने भारतीय युवाओं के लिए कहा कि भविष्य उनके हाथों में है और एआई उनके सपनों को पंख देने का काम करेगा.

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sundar Pichai India Visit 2026, Google AI Impact Summit Delhi, Demis Hassabis Google DeepMind India, Future Of AI In India, Sundar Pichai Speech AI Revolution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com