India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक AI Impact Summit 2026 का आयोजन हो रहा है. भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई जगहों पर यह ग्लोबल टेक इवेंट आयोजित किया जा रहा है. 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी और 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां इसमें शामिल होंगी. यह समिट बताता है कि भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, बल्कि टेक पावर बनने की राह पर है.
कौन कौन से दिग्गज होंगे शामिल (Top Global Tech Leaders at Summit)
इस समिट में सुंदर पिचाई (Sundar Pichai), सैम ऑल्टमैन (Sam Altman), बिल गेट्स (Bill Gates), मुकेश डी अंबानी (Mukesh D Ambani) जैसे बड़े नाम शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा ब्रैड स्मिथ (Brad Smith) सहित कई ग्लोबल लीडर्स मौजूद रहेंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) भी शामिल होंगे. हालांकि, Jensen Huang ने आखिरी वक्त में दौरा रद्द कर दिया.
टेक जगत ही कौन-कौन सी हस्तियां होंगी शामिल? (Which celebrities from the tech world will be included?)
- एआई इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की कई प्रमुख और प्रभावशाली हस्तियां शामिल होने जा रही है:
- सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल और अल्फाबेट
- सैम ऑल्टमैन – सीईओ, ओपनएआई
- मुकेश डी अंबानी – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज
- बिल गेट्स – चेयर, गेट्स फाउंडेशन
- सर डेमिस हैसबिस – सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड
- यान लेकुन – प्रोफेसर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एएमआई लैब्स
- योशुआ बेंगियो – संस्थापक एवं चेयर, मिला इंस्टीट्यूट
- डारियो अमोडेई – सीईओ, एंथ्रोपिक
- क्रिस्टियानो आमोन – सीईओ, क्वालकॉम
- ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट
- जूली स्वीट – चेयर एवं सीईओ, एक्सेंचर
- जय पुरी – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया
- एन. चंद्रशेखरन – चेयरमैन, टाटा संस
- के. कृतिवासन – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)
- सी. विजयकुमार – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, एचसीएल टेक
- सलील पारेख – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, इंफोसिस
- अरुंधति भट्टाचार्य – चेयरपर्सन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया
- नीकेश अरोड़ा – चेयरमैन एवं सीईओ, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स
- शांतनु नारायण – चेयर एवं सीईओ, एडोबी
- रॉय जैकोब्स – सीईओ, रॉयल फिलिप्स
- बोर्ये एकहोम – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, एरिक्सन
- मार्टिन श्रोएटर – चेयरमैन एवं सीईओ, काइंड्रिल
- मैथ्यू प्रिंस – सीईओ, क्लाउडफ्लेयर
- जय चौधरी – सीईओ एवं संस्थापक, ज़ीस्केलर
- विशाल सिक्का – संस्थापक एवं सीईओ, वियानाई सिस्टम्स
- रवि कुमार एस – सीईओ, कॉग्निजेंट
- नंदन नीलेकणि – सह-संस्थापक एवं चेयरमैन, इंफोसिस
- सुनील भारती मित्तल – संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज
- टोनी ब्लेयर – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज
- एलेक्जेंडर वांग – चीफ एआई ऑफिसर, मेटा
- आर्थर मेंश – सह-संस्थापक एवं सीईओ, मिस्ट्राल एआई
- बिपुल सिन्हा – सीईओ एवं सह-संस्थापक, रुब्रिक
- बोर्ये ब्रेंडे – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
- अमित जावेरी – प्रेसिडेंट एवं सीओओ, सर्विसनाउ
- एना पाउला असिस – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयर (एशिया पैसिफिक और ईएमईए), आईबीएम
- अपर्णा बावा – सीओओ, ज़ूम
- बीवीआर मोहन रेड्डी – संस्थापक एवं चेयरमैन, साइएंट लिमिटेड
क्यों अहम है भारत के लिए (Why This Summit Matters for India)
सरकार ने 18 अरब डॉलर से ज्यादा के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. Microsoft ने AI infrastructure में 17.5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान किया है. डेटा सेंटर्स को 21 साल की टैक्स छूट दी जा रही है. दो लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और 70 हजार वर्ग मीटर में एक्सपो लगाया जा रहा है. इसमें किसानों और ग्राउंड लेवल इनोवेटर्स को भी जोड़ा गया है. आखिरकार यह समिट सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि भारत के टेक मुस्तकबिल की मजबूत दस्तक है. अगर यह रफ्तार बरकरार रही तो भारत का डिजिटल दौर और तेज होने वाला है.
ये भी पढ़ें:-नौकरी हो तो ऐसी...इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिए 3.5 करोड़ के गोल्ड आइटम! अब लोग पूछ रहे हैं कंपनी का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं