विज्ञापन

CPI Data: महंगाई के मोर्चे पर राहत भरी खबर, जनवरी में सब्‍जियों और दालों के दाम घटे, रसोई का खर्च कम हुआ 

Food Inflation: खाद्य महंगाई 2.13 फीसदी दर्ज की गई, कुछ सब्जियों और दालों के दाम घटे, लेकिन टमाटर के दाम बढ़े. सोने के आभूषणों की महंगाई 46.77 फीसदी और चांदी के आभूषणों की 159.67 फीसदी बढ़ी, नए वस्तुओं को महंगाई गणना में शामिल किया गया.

CPI Data: महंगाई के मोर्चे पर राहत भरी खबर, जनवरी में सब्‍जियों और दालों के दाम घटे, रसोई का खर्च कम हुआ 
CPI Inflation Data: देश में महंगाई कम हुई

भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर जनवरी 2026 के लिए 2.75 फीसदी आंकी गई है. यह आंकड़ा नए आधार वर्ष 2024 के साथ पिछले साल की इसी अवधि से तुलना में है. यह जानकारी गुरुवार को सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी की. खाद्य महंगाई इस महीने 2.13 फीसदी रही. आलू, प्याज, लहसुन जैसे सब्जियों और अरहर, तूर दालों के दाम जनवरी में घटे. हालांकि टमाटर के भाव बढ़े. आवास महंगाई 2.05 फीसदी दर्ज की गई.

दिसंबर 2025 में सीपीआई महंगाई 1.33 फीसदी थी, जो नवंबर के 0.71 फीसदी से थोड़ी ज्यादा थी. लेकिन ये आंकड़े पुराने आधार वर्ष 2012 पर आधारित थे.

महंगाई का आधार वर्ष अब 2024 

अब सीपीआई का आधार वर्ष 2012 से बदलकर 2024 कर दिया गया है. यह बदलाव 2023-24 के घरेलू खपत व्यय सर्वेक्षण पर आधारित है. मंत्रालय ने कहा कि नया डेटा कवरेज बढ़ाएगा और महंगाई माप को ज्यादा सटीक बनाएगा. इससे नीति निर्माताओं, बैंकों, कारोबारियों को बेहतर फैसले लेने में मदद मिलेगी.

सोने-चांदी महंगा, गहनों के दाम बढ़े 

डेटा में चांदी के आभूषणों की महंगाई 159.67 फीसदी और सोने के आभूषणों की 46.77 फीसदी तक उछाल दिखा. महंगाई के नए आंकड़ों में ग्रामीण आवास, ऑनलाइन मीडिया/स्ट्रीमिंग सेवा, वैल्यू एडेड डेयरी उत्पाद, जौ, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, अटेंडेंट, बेबीसिटर और व्यायाम उपकरण जोड़े गए हैं. पुराने आइटम जैसे वीसीआर/वीसीडी/डीवीडी प्लेयर, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, सेकेंड-हैंड कपड़े, सीडी/डीवीडी और कोयर/रस्सी हटा दिए गए. 

ये भी पढ़ें: Henley Passport Index 2026: भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा, रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग, इतने देशों में वीजा फ्री एंट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com