विज्ञापन
13 minutes ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Live Updates: भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है. कल की भारी तेजी के बाद सोना गिरकर 1,57,860 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी जिसने कल एक ही दिन में 11,379 रुपये की छलांग लगाई थी आज इसकी चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है और अब इसका भाव 2,60,685 रुपये प्रति किलो पर है.

बीते 29 जनवरी को लाइफ-टाइम हाई छूने के बाद सोना-चांदी क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गया था, जिससे निवेशक थोड़े सहम गए थे. फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि, अपने ऑल-टाइम हाई से तुलना करें तो चांदी अभी भी करीब 1.59 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही है.

आज दिन भर कमोडिटी मार्केट की चाल कैसी रहेगी? क्या सोना नया रिकॉर्ड बनाएगा या फिर आएगी गिरवाट? देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का क्या रेट है? इस Live Blog  में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब और सोना-चांदी की पल-पल (Sona Chandi Live) की अपडेट्स देने जा रहे हैं... 

Gold, Silver Rates Today, 12 February 2026 LIVE UPDATES (आज का सोने-चांदी का भाव) :

Gold Silver Price LIVE : मुंबई में आज सेोने-चांदी का रेट

Gold Silver Rate Today 12 Feb: मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹15,961 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,631 प्रति ग्राम पर बिक रहा है.चांदी ₹2,899 प्रति 10 ग्राम के भाव पर है.

Gold Silver Rate Live: भारत के इन 10 मंदिरों में है अरबों रुपये का सोना-चांदी!

Gold Silver Prices Today Live: दिल्ली में आज सोने का भाव

Gold Price in Delhi Today: देश की राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,976 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,646 प्रति ग्राम चल रहा है.

Gold Silver Price Today LIVE: सोना-चांदी खरीदने का है 'गोल्डन' मौका या अभी और गिरेंगे दाम?

अगर आप ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड ETF और डिजिटल गोल्ड में लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है. हाल ही में जब कीमतें अपने ऑल -टाइम हाई पर थीं, उसके मुकाबले अभी निवेश करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, जो लोग ट्रेडिंग करते हैं, उनके लिए यह देखना जरूरी होगा कि कीमतें यहां से और नीचे गिरती हैं या यहीं रुककर वापस ऊपर की ओर रुख करती हैं.

Gold Silver Price Today LIVE:क्या यह खरीदारी का सही समय है?

Gold-Silver Rate Fall:  रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जो बड़ी गिरावट आई है, उसे बाजार की भाषा में 'करेक्शन' (Correction) कहा जाता है. इसका मतलब यह है कि यह कोई पैनिक की स्थिति नहीं है, बल्कि एक ऐसा दौर है जहां कीमतें ऐतिहासिक बढ़त के बाद खुद को बैलेंस कर रही हैं. सोने की बात करें तो निचले स्तरों पर इसकी मांग अभी भी बनी हुई है, जिससे इसमें स्थिरता दिख रही है. वहीं, चांदी में आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देने की ताकत तो है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव (Volatility) भी सोने के मुकाबले ज्यादा रहता है.

Gold Silver Price Today Live: गोल्ड-सिल्वर में आगे क्या होगा? फेड के फैसले पर टिकी नजरें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी करने के संकेतों ने बुलियन मार्केट में सोना-चांदी का मूड बिगाड़ दिया है. हालांकि, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी और जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण सोना अभी भी $5,000 के ऊपर टिका हुआ है. एक्सपर्ट का मानना है कि शुक्रवार को आने वाले US Inflation यानी महंगाई के आंकड़े अब यह तय करेंगे कि शाम तक बाजार में रिकवरी आएगी या गिरावट और तेज होगी.

Gold Silver Price Crash Live: मजबूत अमेरिकी जॉब्स डेटा के बाद चांदी में 2% गिरावट

एक्सपर्ट का कहना है कि मजबूत अमेरिकी जॉब्स डेटा के बाद चांदी के दाम में 2 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई है. एक्सपर्ट के मुताबिक, मजबूत रोजगार आंकड़ों के बाद अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी आई है और फेडरल रिजर्व की ओर से जल्द ब्याज दर कटौती की उम्मीद कम हो गई है. अब बाजार जून की बजाय जुलाई में पहली दर कटौती की संभावना देख रहा है. ऊंची ब्याज दरें चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव डालती हैं, इसलिए कीमतें करीब 82 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गईं.

Gold Silver Rate Today LIVE: अमेरिकी बाजार की मजबूती ने घटाई सोने की चमक,क्यों गिर रहे हैं दाम?

गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका से आए मजबूत लेबर मार्केट के आंकड़े हैं. जनवरी में अमेरिका में नौकरियों की संख्या (Nonfarm Payrolls) उम्मीद से दोगुनी होकर 1.30 लाख रही, जिससे अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया है. डॉलर मजबूत होने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिसके चलते निवेशक बिकवाली कर रहे हैं. फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में सोना $5,050 के करीब आ गया है.

Gold Silver Live MCX: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट, ग्लोबल मार्केट और मजबूत डॉलर का दिख रहा असर

सोने-चांदी की कीमतों में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market) से आ रहे संकेत हैं. अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं, जिसकी वजह से अमेरिकी डॉलर मजबूत हो गया है. जब भी डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम अक्सर गिर जाते हैं. इसी का असर आज भारतीय बाजार (MCX) पर भी साफ दिख रहा है. 

Gold-Silver Rate 12 Feb Live: कल की तेजी के बाद आज सोने-चांदी का भाव गिरा

Gold, Silver Prices Today Live Updates: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है. कल की बड़ी तेजी के बाद आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. MCX पर आज सोने और चांदी का हाल आज यानी 12 फरवरी को जैसे ही कमोडिटी मार्केट खुला, सोने और चांदी के भाव लाल निशान में नजर आए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह लगभग 9:08 बजे, अप्रैल फ्यूचर्स के लिए सोना ₹895 (0.56%) गिरकर ₹1,57,860 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. 

वहीं चांदी में भी गिरावट का रुख है. मार्च फ्यूचर्स के लिए चांदी ₹2,333 (0.89%) की गिरावट के साथ ₹2,60,685 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. कल की क्लोजिंग के मुकाबले आज बाजार थोड़ा नीचे खुला है, जिससे उन खरीदारों को राहत मिली है जो कीमतों के गिरने का इंतजार कर रहे थे.

Gold Silver Price Live MCX: चांदी आज हुई इतनी सस्ती

Gold Silver Rate Today LIVE: MCX पर आज सोना 700 रुपये लुढ़का

Gold, Silver Rates LIVE: आज आपके शहर में चांदी की कीमत क्या है?

सोने की तरह चांदी की कीमतों (Silver Price Today)में भी शहरों के हिसाब से बदलाव दिख रहा है. मुंबई में आज चांदी ₹2,63,270 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है, जबकि दिल्ली में यह थोड़ी सस्ती यानी ₹2,62,820 के आसपास है.चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,64,040 प्रति किलो तक पहुंच गया है, वहीं हैदराबाद में ग्राहक इसे ₹2,63,690 प्रति किलो के आसपास खरीद रहे हैं. 

Gold-Silver Prices LIVE: देश के अलग-अलग शहरों में आज 10 ग्राम सोने का रेट

Gold, Silver Rate Today LIVE: आज,12 फरवरी को आपके शहर में सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने की कीमतों (Gold Price Today)  में मामूली अंतर बना हुआ है. 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,58,640 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 

वहीं कोलकाता में भी लगभग यही ट्रेंड है और यहां भाव ₹1,58,430 के करीब है. 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,360 चल रही है. 

चेन्नई में सोने का भाव आज ₹1,59,100 के स्तर पर है, जबकि हैदराबाद में यह ₹1,58,890 और बेंगलुरु में ₹1,58,760 प्रति 10 ग्राम पर है.

Gold Silver Price Today LIVE: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम गिरे

अमेरिकी बाजार से आए मजबूत नौकरी के आंकड़ों (Jobs Data) ने सोने और चांदी की चमक को थोड़ा फीका कर दिया है. दरअसल, जनवरी के महीने में उम्मीद से बेहतर रोजगार के आंकड़े आने की वजह से अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम नीचे आ गए हैं. इस मजबूती के बाद अब निवेशकों को लग रहा है कि शायद बैंक जल्द ब्याज दरों में कटौती न करें. आंकड़ों की बात करें तो स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) करीब 0.4% गिरकर 5,058.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जबकि बीते सत्र में इसमें 1% से ज्यादा की तेजी थी. वहीं, चांदी (Silver) पर इसका असर ज्यादा दिखा और यह 1.4% टूटकर 82.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

Gold Silver Prices LIVE: चांदी में अब भी है बड़ा मौका! रिकॉर्ड हाई से ₹1.56 लाख से ज्यादा गिर चुके हैं दाम

बीते दिन चांदी की कीमतों में आई तेजी के बावजूद, यह अपने रिकॉर्ड हाई से अब भी बहुत सस्ती मिल रही है.  इसी साल 29 जनवरी को चांदी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, जब इसकी कीमत पहली बार 4 लाख के पार जाते हुए ₹4,20,048 प्रति किलो तक पहुंच गई थी. लेकिन उस शिखर को छूने के बाद से ही चांदी की कीमतों में गिरावट ( Silver Price Crash) का दौर शुरू हुआ, जो अब तक जारी है. फिलहाल चांदी ₹2,63,927 के भाव पर है, यानी अगर हम रिकॉर्ड हाई रेट से तुलना करें, तो चांदी अब भी करीब ₹1,56,121 प्रति किलो सस्ती मिल रही है. निवेशकों के लिए यह एक बड़ा मौका हो सकता है, क्योंकि इतनी भारी गिरावट के बाद बाजार फिर से संभलने की कोशिश कर रहा है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com