विज्ञापन

Gold Silver Price Today: अरे..अरे कुछ ही घंटे में 12 हजार महंगी हुई चांदी, पैसा लगाने से पहले अपने शहर के भाव जान लें

Gold Silver Price Today: 11 फरवरी 2026 को MCX पर चांदी की कीमतों में 12 हजार तक का जोरदार उछाल आया है, वहीं सोना भी ₹1.58 लाख के पार निकल गया है. जानें क्या हैं आज के ताजा रेट्स.

Gold Silver Price Today: अरे..अरे कुछ ही घंटे में 12 हजार महंगी हुई चांदी, पैसा लगाने से पहले अपने शहर के भाव जान लें

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज का दिन निवेशकों के लिए किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं रहा. बुधवार, 11 फरवरी को दोपहर बाद जैसे ही घड़ी में 4 बजे, चांदी की कीमतों में ऐसी सुनामी आई कि देखते ही देखते भाव 11 हजार से 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गए. एमसीएक्स पर चांदी ने अपनी पुरानी सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए जोरदार वापसी की. वहीं, दूसरी तरफ खरबूजे को देखकर रंग बदलने वाली कहावत सही साबित हुई. यानी सोने ने भी मजबूती के साथ 1,58,000 के बड़े स्तर को पार कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

चांदी में एक झटके में 12 हजार महंगी

आज सुबह जब बाजार खुला था, तब कीमतें स्टेबल थीं, लेकिन शाम होते-होते बाजी पलट गई. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,63,500 प्रति किलो के स्तर को छू गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इंट्राडे ट्रेडिंग में इसमें 12 हजार से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में डॉलर की कमजोरी और इंडस्ट्रियल डिमांड में अचानक आई तेजी ने चांदी को रॉकेट बना दिया.

शहरों में आज का भाव (24 कैरेट)

  • दिल्ली: ₹1,57,920 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹1,57,760 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,58,220 प्रति 10 ग्राम
Latest and Breaking News on NDTV

सोने ने भी दिखाए तेवर

सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने में भी आज जबरदस्त चमक देखी जा रही है. MCX पर अप्रैल वायदा सोना करीब ₹1,600 से ₹1,800 प्रति 10 ग्राम महंगा होकर ₹1,58,400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. शादियों के सीजन के बीच सोने की इन कीमतों ने आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है.

क्यों आई तेजी?

बाजार जानकारों के अनुसार अमेरिका में ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आने से निवेशकों का भरोसा एक बार फिर गोल्ड-सिल्वर पर बढ़ा है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $5,038 प्रति औंस के पार निकल गया है. वहीं भारत में शादी-ब्याह के सीजन की वजह से ज्वेलरी की मांग में इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें- आपका सोना-चांदी कितना शुद्ध है मोबाइल से ही चल जाएगा पता, जानिए कैसे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com