विज्ञापन

Gold Silver Prices: मुंबई में सोना, दिल्ली से सस्ता! चांदी के दाम 21,000 रुपये तक कम हुए, अपने शहर का भाव जानिए

Gold Silver Cheaper in Mumbai or Delhi: सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. सर्राफा बाजार में जो दरें चल रही हैं, MCX की तुलना में काफी अलग है. मुंबई में सोना, दिल्‍ली से सस्‍ता है.

Gold Silver Prices: मुंबई में सोना, दिल्ली से सस्ता! चांदी के दाम 21,000 रुपये तक कम हुए, अपने शहर का भाव जानिए
Gold Silver Prices: आज 8 फरवरी 2026 को आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव जान लीजिए

Gold Silver Prices 8 February 2026: सोने की कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में मंदी चल रही है. IBJA यानी इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इस हफ्ते सोना 3,000 रुपये से ज्‍यादा चढ़ गया है, जबकि चांदी करीब 21,000 रुपये सस्‍ती हो गई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,078 रुपये/10 ग्राम के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 2,44,929 रुपये/किलो हो गई है. सर्राफा बाजार रेट की बात करें तो मुंबई में सोना, दिल्‍ली से सस्‍ता है. हालांकि ये अंतर 200 रुपये से भी कम का है. 

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,56,750 रुपये/ 10 ग्राम चल रहा है, जबकि मुंबई में भाव 1,56,600 रुपये/ 10 ग्राम है. वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,55,050 रुपये/10 ग्राम के करीब है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,49,499 रुपये/किलो के करीब है. वहीं अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में सोने का हाजिर भाव 5,088 डॉलर/औंस के करीब है. 

अपने शहर में सोने का भाव जान लीजिए 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

एक हफ्ते में सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई धड़ाम

फरवरी के पहले हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चाल एक-दूसरे के विपरीत रही. जहाँ सोने की कीमतों में 3,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई, वहीं चांदी की कीमतों में 21,000 रुपये के आसपास की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव कुछ इस प्रकार रहे:

  • 24 कैरेट सोना: 1 फरवरी को यह 1,48,697 रुपये पर था, जो 3,381 रुपये बढ़कर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
  • 22 कैरेट सोना: इसका भाव 1,36,206 रुपये से बढ़कर 1,39,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया.
  • 18 कैरेट सोना: इसकी कीमत 1,11,523 रुपये से चढ़कर 1,14,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

हफ्ते के उतार-चढ़ाव  की बात करें तो इस सप्ताह बाजार में काफी अस्थिरता देखी गई. 4 फरवरी को इसने 1,58,158 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ, जबकि 2 फरवरी को यह 1,42,270 रुपये के न्यूनतम स्तर पर था. 

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

चांदी के निवेशकों के लिए यह हफ्ता सुस्ती भरा रहा. एक हफ्ते के भीतर चांदी 20,822 रुपये सस्ती होकर 2,44,929 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि 1 फरवरी को इसका भाव 2,65,751 रुपये था.

हफ्ते के उतार-चढ़ाव  की बात करें तो इस सप्ताह चांदी ने भी 4 फरवरी को 2,82,462 रुपये का उच्चतम स्तर देखा, लेकिन 2 फरवरी को यह 2,36,496 रुपये तक गिर गई थी.

ग्लोबल मार्केट और एक्सपर्ट की राय

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. सोना फिलहाल 4,979.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 76.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की भविष्य की चाल अब अमेरिका से आने वाले बेरोजगारी और नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर टिकी है. शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें एक सीमित दायरे (Range-bound) में रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com