विज्ञापन

Gold Silver Prices: सोना-चांदी को ये हुआ क्‍या है, न बढ़ रहे, न घट रहे दाम! गोल्‍ड-सिल्‍वर की चाल देखिए

एमसीएक्स पर सोने में हल्की बढ़त के साथ लगभग सपाट कारोबार देखने को मिला, जबकि चांदी ने आधा % से ज्यादा की तेजी दर्ज की. इंटरनेशनल मार्केट और फेड की अगली मीटिंग पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है.

Gold Silver Prices: सोना-चांदी को ये हुआ क्‍या है, न बढ़ रहे, न घट रहे दाम!  गोल्‍ड-सिल्‍वर की चाल देखिए
एमसीएक्स में सोना लगभग सपाट रहा, जबकि चांदी में आधा प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. एक तरफ सोना लगभग सपाट रहा, जबकि दूसरी तरफ चांदी में आधा % से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 की डिलीवरी वाला सोना पिछली क्लोजिंग 1,44,430 रुपये के मुकाबले 548 रुपये या 0.37 % की गिरावट के साथ 1,43,882 रुपये पर खुला. हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें खरीदारी लौट आई. दोपहर 12:15 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 168 रुपये की मामूली बढ़त या 0.12 % के साथ 1,44,598 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. आज के कारोबार के दौरान सोने ने 1,43,765 रुपये का लो और 1,44,980 रुपये का हाई बनाया.

चांदी में दिखी थोड़ी तेजी, मगर...

सोने के मुकाबले चांदी में थोड़ी मजबूती देखने को मिली, लेकिन बहुत ज्‍यादा नहीं. एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 की डिलीवरी वाली चांदी पिछली क्लोजिंग 2,30,384 रुपये के मुकाबले 812 रुपये या 0.35 % की बढ़त के साथ 2,31,196 रुपये पर खुली. दोपहर 12:16 बजे 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 623 रुपये या 0.27 % की बढ़त के साथ 2,31,007 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रही थी. आज के कारोबार में चांदी ने 2,29,575 रुपये का लो और 2,32,339 रुपये का हाई बनाया.

इंटरनेशनल मार्केट में कैसी रही सोने-चांदी की चाल?

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. सोना 0.14 % की गिरावट के साथ 4,076 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.14 % की बढ़त के साथ 60.59 डॉलर प्रति औंस पर थी. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना और चांदी फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं. इसकी बड़ी वजह फेड चेयर केविन वॉर्श की हालिया स्पीच को माना जा रहा है. उन्होंने कहा था कि महंगाई पहले के मुकाबले कम जरूर हुई है, लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. वहीं, उन्होंने अगली फेड मीटिंग में ब्याज दरों को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दिया. इसी वजह से निवेशक फिलहाल सावधानी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-जापान के बीच हो सकता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, NDTV के इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग में पीयूष गोयल ने दिए संकेत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCX Gold Price, Mcx Silver Price, MCX Gold Price Today, Gold Silver Market Update, MCX Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com