Gold-Silver Price Today 3 February 2026 Live Updates: सोना और चांदी के दाम में पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (3 फरवरी 2026) को उछाल देखा गया है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था. आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें चढ़ी हैं और अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है. 29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोने-चांदी के दाम में गिरावट (Gold-Silver Prices Crash) लगातार देखी जा रही थी. चांदी में तो ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बताई गई. 2 फरवरी, सोमवार को ही कारोबार के दौरान वायदा बाजार में 3 बार लोअर सर्किट लगा था, जबकि बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को भी इसमें 3 बार लोअर सर्किट लगा था. अब एक बार फिर इसमें तेजी दिख रही है.
यहां हम इस लाइव ब्लॉग (Gold Silver live Blog) में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट बताएंगे. एक्सपर्ट्स की राय भी बताएंगे और अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी का भाव भी बताएंगे.
Gold, Silver Rate Today, 3 February 2026 UPDATES:
Gold-Silver Price Live: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव
Spot Gold-Silver Prices Live Today: वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जहां आज तेजी देखी जा रही है. वहीं सोने-चांदी के स्थानीय बाजारों में कीमती धातुओं के भाव सोमवार की तुलना में लगभर स्थिर हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,750 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जो कि पिछले भाव से 142 रुपये कम हैं. वहीं चांदी के दाम पिछले भाव से 200 रुपये सस्ता करीब 2,80,000 रुपये/किलो के करीब चल रहा है. बता दें कि स्थानीय बाजार में ये भाव, MCX के भाव से काफी अलग होते हैं.

Gold-Silver Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी का भाव चढ़ा
Gold silver price today live: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी. COMEX पर मंगलवार सुबह सोना 137 डॉलर या करीब 3% उछाल के साथ 4,789 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा था, जबकि चांदी 5.81% या 4.4 डॉलर के उछाल के साथ 81 डॉलर/औंस के पार ट्रेड कर रहा था.

Gold Price Live @ 10:00 am: सोने का भाव भी चढ़ा
ट्रेड डील के बाद सोने में भी तेजी देखी गई. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 3.37% या 4707 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,698 रुपये/10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है.
Gold-Silver Prices Live: 3 फरवरी को सोने-चांदी का भाव
आज 3 फरवरी को डिलीवरी वाला सोना 1,41,693 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी 2.5 लाख के पार पहुंच गई है. मार्च डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,50,436 रुपये/किलो पर चल रहा है.
Silver Prices 3 February: आज क्या है चांदी का भाव?
चांदी का भाव 3 फरवरी, 2026 को करीब 2.37 लाख रुपये/किलो पर आ गया. 29 जनवरी, गुरुवार को चांदी ने 4.20 लाख रुपये/किलो का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था, जहां से ये 1.83 लाख रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये के भाव पर आ गया है.
Gold Prices 3 February: आज क्या है सोने का भाव?
सोने का भाव 3 फरवरी, 2026 को 1.41 लाख रुपये के करीब है. 29 जनवरी को सोने ने 1.93 लाख रुपये का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था, जहां से ये 56 हजार रुपये से ज्यादा टूटकर 2 फरवरी को 1.37 लाख रुपये पर पहुंच गया था, जहां से थोड़ी रिकवरी दिखी.