विज्ञापन

Gold Silver Prices: ₹1.47 लाख पर पहुंचा सोना, चांदी ₹2.37 लाख के पार, अभी खरीदें या गिरावट का इंतजार करें?

Gold-Silver Rate: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों में आई इस बड़ी तेजी के बाद बहुत जल्द सोना ₹1.45 लाख से लेकर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच नजर आ सकता है.इसका मतलब यह है कि अभी सोने के भाव बहुत ज्यादा नीचे गिरने की उम्मीद नहीं है.

Gold Silver Prices: ₹1.47 लाख पर पहुंचा सोना, चांदी ₹2.37 लाख के पार, अभी खरीदें या गिरावट का इंतजार करें?
Gold price outlook: फिलहाल सोने और चांदी में तेजी का दौर जारी है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Gold Price Prediction: सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं. इस हफ्ते सोना 6,000 रुपये से ज्यादा और चांदी 17,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है. MCX पर सोना 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.37 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या कीमतों में गिरावट का इंतजार करना चाहिए? आइए जानते हैं तेजी की वजह और एक्सपर्ट्स की राय.

एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,873 से बढ़कर ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम हो गया. यानी करीब ₹6,471 की तेजी आई.इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹1,28,124 से बढ़कर ₹1,34,051 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,04,905 से बढ़कर ₹1,09,758 प्रति 10 ग्राम हो गया.

वहीं चांदी की कीमत ₹2,16,541 से बढ़कर ₹2,33,858 प्रति किलो हो गई. यानी सिर्फ एक हफ्ते में चांदी करीब ₹17,317 प्रति किलो महंगी हुई.

MCX पर भी गोल्ड-सिल्वर में रिकॉर्ड तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी तेजी जारी है. 3 जुलाई के कारोबार में गोल्ड फ्यूचर्स 1.30% से ज्यादा बढ़कर ₹1,47,365 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 1.62% की तेजी के साथ ₹2,37,499 प्रति किलो के ऊपर बंद हुआ.

आज बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,47,160 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,34,910 प्रति 10 ग्राम है.मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,34,760 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,49,570 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,37,010 प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का ताजा भाव

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में चांदी ₹2,50,100 प्रति किलो  है.वहीं हैदराबाद और चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,60,100 प्रति किलो है.

सोना-चांदी अचानक क्यों हुआ महंगा?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तेजी के पीछे कई वजहें हैं.

  • कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी आने से महंगाई घटने की उम्मीद बढ़ी.
  • डॉलर इंडेक्स लगातार कमजोर हुआ, जिससे सोने में निवेश बढ़ा.
  • अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगने लगा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अब ब्याज दरें ज्यादा नहीं बढ़ाएगा.
  • इसके अलावा वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी सोने जैसी सेव हेवन एसेट्स की डिमांड  बढ़ा दी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,170 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है.

इस हफ्ते के हाई और लो

IBJA के मुताबिक, इस हफ्ते 24 कैरेट सोने का सबसे निचला भाव 1 जुलाई को ₹1,39,434 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि सबसे ऊंचा स्तर 3 जुलाई की शाम ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.वहीं चांदी का न्यूनतम भाव ₹2,21,355 प्रति किलो और उच्चतम भाव ₹2,33,858 प्रति किलो रहा.

क्या आगे भी सोना महंगा रहेगा?

टाइटन (Titan) का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं और इनमें उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा.कंपनी के अनुसार, दुनिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता की वजह से गोल्ड की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है. हालांकि, भारत में ज्वेलरी की लंबी अवधि की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है क्योंकि यहां सोने को निवेश और सुरक्षित संपत्ति दोनों माना जाता है.

टाइटन का कहना है कि फिलहाल शॉर्ट टर्म में मांग में उतार-चढ़ाव दिख सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है.

क्या अभी सोना खरीदना चाहिए या इंतजार करना बेहतर है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा तेजी के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. उनका अनुमान है कि शॉर्ट टर्म  में सोना ₹1.45 लाख से ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के रेंज में कारोबार कर सकता है.

अगर आपको शादी, गिफ्ट या किसी जरूरी काम के लिए सोना खरीदना है तो जरूरत के हिसाब से खरीदारी की जा सकती है. लेकिन सिर्फ निवेश के मकसद से खरीदना है तो बल्क में पैसा लगाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी खरीदारी कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Prediction, Gold Price Outlook, Gold Silver Price Hike, Gold Silver Rate Today, Gold Silver Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com