सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार की दोपहर बड़ी गिरावट देखी गई है. सोना और चांदी, दोनों ही कीमती धातुएं सस्ती हो गगई हैं. सोने में करीब 1,500 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. वहीं चांदी में करीब 2,500 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर बुधवार दोपहर करीब 3:22 बजे सोने और चांदी के भाव में 1 फीसदी के आसपास गिरावट दर्ज की गई.
दूसरी ओर IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन ने जो दरें जारी की हैं, उसके अनुसार 24 कैरेट सोना 1,51,328 रुपये/10 ग्राम के भाव पर बने हुए हैं. ये मंगलवार सुबह के भाव 1,54,798 रुपये/10 ग्राम से करीब 3,500 रुपये की गिरावट दिखाता है. वहीं चांदी के भाव 2,28,360 रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं, जो कि मंगलवार सुबह के भाव 2,35,488 रुपये से करीब 7,000 रुपये की गिरावट दिखाता है.
MCX पर सोना-चांदी क्या भाव?
आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट देखने को मिली. MCX पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला गोल्ड 1 फीसदी या 1,513 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,216 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1.07 फीसदी या 2,449 रुपये की गिरावट के साथ 2,27,100 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. दिन के कारोबार के दौरान चांदी 2,25,666 रुपये तक नीचे गई थी. वहीं सोना 1,49,665 रुपये के भाव तक नीचे सरक गई थी.

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते जहां दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज गिरावट देखी गई, वहीं कमोडिटी मार्केट में भी इसका असर देखने को मिला. अमूमन अनिश्चितता के माहौल में सोने-चांदी में खरीदारी देखने को मिलती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उल्टा ट्रेंड दिख रहा है और सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं