विज्ञापन

Gold Silver Price Today: आज,12 फरवरी को सोना-चांदी हुआ सस्ता,देखें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Gold, Silver Price Today, 12 March 2026 Updates: मिडिल ईस्ट के तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है. आइए जानते हैं, आज दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई तक आपके शहर में सोना कितना सस्ता हुआ है.

Gold Silver Price Today: आज,12 फरवरी को सोना-चांदी हुआ सस्ता,देखें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Gold Silver News: चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव सोने के मुकाबले ज्यादा तेज होता है क्योंकि इसकी डिमांड ज्वेलरी के साथ-साथ इंडस्ट्रीज में भी बहुत ज्यादा होती है.
नई दिल्ली:

Gold Silver Rate Today In India: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके लिए अच्छी खबर है. गुरुवार, 12 मार्च को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. एक तरफ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई का डर बढ़ा दिया है, तो दूसरी तरफ डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी कीकी चमक थोड़ी फीकी पड़ी है. जानिए आज आपके शहर में सोने और चांदी का ताजा भाव क्या है...

आज क्यों गिरे सोने के दाम?

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर $5,165.73 प्रति औंस पर आ गया. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है. जब डॉलर महंगा होता है, तो सोना खरीदना दूसरे देशों के लिए खर्चीला हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड घट जाती है.  इसके अलावा, दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के कारण निवेशक अब इस बात को लेकर उलझन में हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं.

भारत के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति ग्राम)

भारत में  हर शहर में सोने-चांदी रेट अलग-अलग होते हैं. यहां देखें 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट...

Latest and Breaking News on NDTV

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

चांदी की बात करें तो आज भारतीय बाजार में चांदी ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है. प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का रेट ₹2,899 चल रहा है. चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव सोने के मुकाबले ज्यादा तेज होता है क्योंकि इसकी डिमांड ज्वेलरी के साथ-साथ इंडस्ट्रीज में भी बहुत ज्यादा होती है.

महंगाई और कच्चे तेल का कनेक्शन

बाजार के जानकारों का मानना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई को और बढ़ा सकती हैं. अमेरिका में हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक सालाना महंगाई दर 2.4% पर है. जब तक तेल की कीमतें और महंगाई काबू में नहीं आती, तब तक सोने-चांदी के दामों में इसी तरह का दबाव बना रह सकता है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने को ₹1,59,500 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com