भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब चलने को तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे. लॉन्च से पहले PM मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्रेन की अंदर और बाहर की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में ट्रेन का ड्राइवर केबिन, यात्रियों के लिए बना कोच और स्टेशन पर खड़ी ट्रेन साफ दिखाई दे रही है.
जींद से सोनीपत के बीच चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन
यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलेगी. करीब 89 किलोमीटर का सफर लगभग 2 घंटे में पूरा होगा. रास्ते में यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भम्बेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना और बड़वासनी शामिल हैं.
कब से शुरू होगी ट्रेन, कितना होगा किराया?
जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन का किराया 5 रुपये से शुरू होकर 25 रुपये तक रहेगा. हालांकि 17 जुलाई को सिर्फ इसका उद्घाटन होगा. नियमित यात्री सेवा कब शुरू होगी, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. इस ट्रेन को भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया है.

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन का पूरा रूट. यह ट्रेन रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी.

हाइड्रोजन ट्रेन का ड्राइवर केबिन. यहां से पूरी ट्रेन का ऑपरेशन मॉनिटर किया जाएगा.

हाइड्रोजन ट्रेन के कोच में स्टेनलेस स्टील फिटिंग, हैंड ग्रिप और यात्रियों के लिए खुला लेआउट दिया गया है.

Hydrogen Train के अंदर बना साफ और मॉडर्न पैसेंजर कोच. यात्रियों के लिए बेहतर स्पेस और सुविधाएं दी गई हैं.

जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन. यहीं से PM मोदी 17 जुलाई को इसे हरी झंडी दिखाएंगे.

ऊपर से दिखता जींद रेलवे स्टेशन. यहीं से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होगी.

लॉन्च से पहले जींद रेलवे स्टेशन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन.
अब देखिए वीडियो:
The future of energy rolls firmly ahead on tracks of steel with the first indigenous hydrogen-powered train.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) July 16, 2026
Green hydrogen stands out as the most exciting chapter in India's green transition journey, poised to revolutionise energy systems and propel India's energy transition to… pic.twitter.com/Ykd1Md1Mt7
(ये फोटो स्टोरी इंटर्न मधुलिका कुमारी ने तैयार की है.)
ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal पर कॉमर्स सेक्रेटरी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब तक फाइनल होगा ये समझौता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं