विज्ञापन

जून के आखिर से अब सीधे ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा, जानें क्या हैं नए नियम और लिमिट

सरकार जून 2026 से पीएफ होल्डर्स के लिए यूपीआई और एटीएम के जरिए इंस्टेंट पीएफ निकालने की सुविधा शुरू करने जा रही है. खबर में जानिए निकाली को लेकर प्रोसेस के साथ लिमिट क्या रह सकती है.

जून के आखिर से अब सीधे ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा, जानें क्या हैं नए नियम और लिमिट
सरकार ने बताया कि जून महीने से कर्मचारी एटीएम के साथ यूपीआई से पैसा निकाल सकते हैं.

नौकरीपेशा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर है. एटीएम और यूपीआई के जरिए अब जल्द ही पैसा निकाला जा सकता है. ईपीएफओ 3.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरकार इस खास सुविधा पर काम पिछले कई महीनों से कर रही थी. अब जब सभी टेस्ट पास हो चुके हैं तो श्रम मंत्रालय ने बताया है कि जल्द ही कर्मचारी बिना किसी झंझट के यूपीआई औप एटीएम से अपने पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं.

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि, इस नए एडवांस सिस्चम की टेंस्टिंग पूरी हो चुकी है. अब सरकार बहुत जल्द इसके रोलआउट की तारीख और नए दिशानिर्देशों के बारे में बताएगी. अब कर्मचारियों के पीएफ से जुड़े ज्यादातर क्लेम फटाफट क्लियर हो जाएंगे.

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार UPI और ATM के जरिए EPFO ​​से पैसे निकालने की सुविधा जून के आखिर तक शुरू हो सकती है. इसके लिए यूजर्स यूपीआई और यूपीआई इनेबल्ड एटीएम का इस्तेमाल करके अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक तुरंत अपने बैंक अकाउंट में निकाल सकेंगे.

कितना पैसा निकाल पाएंगे?

सबसे बड़ा सवाल कर्मचारियों के मन में निकासी की लिमिट को लेकर है. सवाल ये कि क्या एटीएम कार्ड डालकर पूरा पीएफ निकाला जा सकता है? तो इसका जवाब है नहीं. सेफ्टी को देखते हुए अकाउंट होल्डर्स अपने कुल पीएफ बैलेंस का 75 फीसदी तक ही एटीएम के जरिए निकाल पाएंगे. वहीं अगर बात यूपीआई की करें तो यहां लिमिट 50 फीसदी अमाउंट पर लागू हो सकती है. हालांकि, पूरा 100 फीसदी पीएफ निकालने के नियम पहले के जैसे ही हैं, जो रिटायरमेंट, विकलांगता या फिर नौकरी छूटने जैसी स्थिति में लागू हैं.

सरकार ने पहले ही दे दिए थे संकेत

इस बड़े फैसले को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया पहले ही बता चुके थे कि सरकार का टारगेट ईपीएफओ को पूरी तरह से हाईटेक और डिजिटल बनाना है. सरकार का प्लान है कि पीएफ होल्डर्स को इमरजेंसी कंडीशन में पैसों के लिए दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें. इसी बात पर फोकस करते हुए पीएफ विड्रॉल सिस्टम को सीधे एटीएम और यूपीआई से जोड़ा जा रहा है.

यूपीआई के जरिए कैसे निकाल पाएंगे पीएफ?

यूपीआई से पीएफ निकालने के लिए अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते की केवाईसी पूरी करनी होगी. साथ ही यूएन नंबर एक्टिव होना चाहिए. साथ ही ये आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए. जैसे ही ये पोर्टल लाइव होगा, वैसे ही यूजर्स को उमंग ऐप या ईपीएफओ पोर्टल पर 'लिंक पीएफ विद यूपीआई' का नया ऑप्शन दिखने लगेगा.

एटीएम के जरिए कैसे निकलेगा पैसा?

अभी के समय में पीएफ का पैसा निकालने के लिए क्लेम फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग में कई दिनों का समय तक लग जाता है. लेकिन अब नए अपडेट के अनुसार ईपीएफओ इस पूरे प्रोसेस को आसान और तेज बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहा है. इसके जरिए पीएफ खाता धारकों को उनके अकाउंट से लिंक एक स्पेशल EPF-ATM कार्ड दिया जा सकता है, जो नॉर्मल डेबिट कार्ड के जैसे ही काम करेगा.

ये भी पढ़ें- 7 करोड़ से ज्यादा EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! सरकार ने 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी, जानिए खाते में कब आएगा पैसा?

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
साल 2018 से पत्रकारिता जारी है. इंडिया टुडे ग्रुप (बिज तक), न्यूज नेशन, न्यूज 24 और अमर उजाला के बाद सफर एनडीटीवी आ पहुंचा है. यहां बतौर प्रोड्यूसर का... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PF Withdrawal Via UPI, PF Withdrawal 2026, PF Withdrawal ATM, PF Withdrawal Claim Online, Pf Withdrawal Atm Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com