विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2024

भारतीय रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर

Dollar vs Rupee Today: छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.85 पर रहा.

भारतीय रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर
Dollar vs Rupee Rate : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.92 प्रति डॉलर पर खुला.
मुंबई:

Dollar vs Rupee Rate: भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. घरेलू बाजार में उछाल से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला.विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में मंदी की चिंताओं के बीच विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.92 प्रति डॉलर पर खुला. शुरुआती सौदों के बाद 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 25 पैसे की बढ़त दर्शाता है.

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 84.09 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.85 पर रहा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 77.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 10,073.75 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे.

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dollar Vs Rupee, Dollar Vs Rupee Rate, Dollar Vs Rupee Today, Dollar Vs Rupee Today Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com