Copper Prices: कमोडिटी मार्केट में इन दिनों बड़ा उतार-चढ़ाव वाला माहौल चल रहा है. जहां एक तरफ सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाइयों के बाद मुनाफावसूली दिखी, वहीं कॉपर अपनी इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई की कमी की वजह से निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है. इलेक्ट्रिक व्हीकल और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कॉपर का जमकर इस्तेमाल हो रहा है. अगर कॉपर को कमोडिटी मार्केट का नया किंग कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी.

Copper Prices
MCX कॉपर रेट
आज सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही कॉपर में अच्छी हलचल देखी गई. आंकड़ों के अनुसार मौजूदा भाव 1,251.45 रुपये प्रति किलो है. बीते दिन दिन का हाई रेट 1,254 रुपये तक पहुंचा था. वहीं लो 1,236 रुपये पर रहा.
कॉपर में बढ़त के 3 बड़ी वजह
- इलेक्ट्रिक वाहनों और AI डेटा सेंटर्स में कॉपर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. मांग इतनी ज्यादा है कि इसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है.
- चिली और इंडोनेशिया जैसी बड़ी कॉपर खदानों में प्रोडक्शन संबंधी दिक्कतों की वजह से ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा.
- सोने और चांदी के रेट ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के बाद, छोटे और बड़े निवेशक अब कॉपर जैसे बेस मेटल्स में वैल्यू बाइंग कर रहे हैं.

Copper Prices
आगे क्या होगा?
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि अगर कॉपर 1,260 के स्तर को पार कर टिक जाता है, तो जल्द ही यह 1,300 रुपये के नए रिकॉर्ड लेवल को टच सकता है. हालांकि, निवेशकों को अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं