Copper Price Today: एमसीएक्स पर कॉपर के लिए निवेशकों लगातार निवेश कर रहे हैं. बीते दिन बाजार खुलने के बाद से ही कॉपर की कीमतों में अच्छी खासी तेजी दर्ज हुई. ग्लोबल और लोकल इंडस्ट्री डिमांड के चलते कॉपर ₹1175 प्रति किलो के बड़े लेवल को पार कर चुका है.

mcx copper price today
बाजार का हाल
सुबह के सेशन में बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद, कॉपर ₹1175.85 के भाव पर ट्रेड करता रहा. एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरह से मार्केट में शॉर्ट कवरिंग देखी जा रही है, उससे यही पता चलता है कि कॉपर की कीमतें भविष्य में 1190 से ₹1200 के रेजिस्टेंस लेवल पर जा सकती हैं.
तेजी के पीछे क्या हैं वजह?
- इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कॉपर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है. विश्व के कई देश ग्रीन एनर्जी की तरफ जा रहे हैं, जिससे इसकी डिमांड बढ़ रही है.
- ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट देखने को मिली. जैसे बड़े प्रोडक्शन वाले देश जिसमें चिली और पेरू शामिल हैं. जब सप्लाई कम हैं तो रेट लगातार ऊपर जा रहे हैं.
- डॉलर इंडेक्स में हलचल का भी असर कॉपर की कीमतों पर देखा जा रहा है.
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि कॉपर फिलहाल बुलिश जोन में है. हालांकि, 1185 का लेवल रेजिस्टेंस बना हुआ है. अगर कॉपर इस लेवल के ऊपर टिका रहता है, तो मार्च वायदा में कीमतें 1220 रुपये तक भी जा सकती हैं. निवेशकों को सलाह है कि वो स्टॉप लॉस के साथ इसमें खरीदारी करें क्योंकि बेस मेटल्स में उतार-चढ़ाव बहुत तेजी से होता है.
वैश्विक अनिश्चितताओं से मिलेगा सपोर्ट
साथ ही एक्सपर्ट का मानना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने और चांदी ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है. अब कॉपर की जिस तरह से डिमांड बढ़ रही है तो ऐसे माहौल में कोई हैरानी की बात नहीं होगी कि एकदम से इसमें उछाल देखने को मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं