विज्ञापन

अप्रैल से अब तक 6 बार बदले कमर्शियल LPG के दाम, 4 बार झटका तो सिर्फ 2 बार मिली राहत, देखें प्राइस ट्रेंड

Middle East War Impact: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के चलते कमर्शियल एलपीजी फिर महंगी हो गई है. अक्टूबर में ₹62.50 की बढ़ोतरी के बाद होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर बोझ बढ़ेगा.

अप्रैल से अब तक 6 बार बदले कमर्शियल LPG के दाम, 4 बार झटका तो सिर्फ 2 बार मिली राहत, देखें प्राइस ट्रेंड
Commercial LPG Cylinder Rates:अप्रैल से अब तक दिल्ली में कितना बढ़ा कमर्शियल LPG का भाव

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर लगातार दिख रहा है. 1 अक्टूबर से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा हो गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. सितंबर में यह 2,747.50 रुपये था. इस साल कमर्शियल गैस के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है. अप्रैल से सितंबर के बीच कीमतों में 6 बार बदलाव हुआ. इनमें 4 बार दाम बढ़े, जबकि 2 बार कीमतों में कटौती की गई. अक्टूबर की इस नई बढ़ोतरी को मिल दें तो अब एक और बदलाव हो गया है.

अप्रैल से सितंबर तक ऐसा रहा ट्रेंड

दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस तरह बदली है...

Latest and Breaking News on NDTV

मार्च से जून के बीच कमर्शियल एलपीजी की कीमत में जोरदार उछाल आया. फरवरी में दिल्ली में इसकी कीमत ₹1,740.50 थी, जो जून में बढ़कर रिकॉर्ड ₹3,113.50 प्रति सिलेंडर पहुंच गई. यानी चार महीनों में ₹1,373 की बढ़ोतरी हुई.

जुलाई-अगस्त में मिली थी राहत

जून के रिकॉर्ड स्तर के बाद जुलाई और अगस्त में कमर्शियल एलपीजी सस्ती हुई. जुलाई में ₹183.50 और अगस्त में ₹192 की कटौती हुई. सितंबर में फिर ₹9.50 की बढ़ोतरी हुई और अब अक्टूबर में ₹62.50 का एक और झटका लगा है.

युद्ध और LPG सप्लाई का कनेक्शन

मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद LPG की सप्लाई पर संकट देखने को है. भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60% आयात करता है. इसमें करीब 90% LPG पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचती थी. युद्ध और इस रास्ते पर टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने से आयातित LPG की उपलब्धता पर असर पड़ा.

इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों में तेजी और रुपये-डॉलर की एक्सचेंज रेट में बदलाव का असर भी घरेलू कमर्शियल LPG कीमतों पर पड़ा. सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और अन्य लागतों को देखते हुए कमर्शियल LPG के दाम में बदलाव करती हैं.

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अभी बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस महंगी होने के बावजूद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 1 अक्टूबर को कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अभी ₹942 का है. मुंबई में ₹941.50 और चेन्नई में ₹957.50 है.

कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ती कीमत का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और दूसरे ऐसे कारोबार पर पड़ता है जहां बड़ी मात्रा में 19 किलो वाले सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं.

ये भी पढ़ें-यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Prices: 5 किलो-10 किलो, घरेलू और कमर्शियल... किस गैस सिलेंडर की कितनी है कीमत? ये रही पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East War, Middle East War Impact LPG, Middle East War Impact, LPG Price Change, LPG Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com