विज्ञापन

Business Idea: रक्षाबंधन पर सिर्फ 10 हजार रुपये में शुरू करें राखी का बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई

Rakhi Business Idea: त्योहारों के सीजन में राखियों का बिजनेस शुरू करें और कम लागत में मोटा मुनाफा कमाएं. जानिए कैसे मात्र 10,000 रुपये में घर बैठे हैंडमेड और होलसेल राखियां बेचकर बंपर कमाई हो सकती है.

Business Idea: रक्षाबंधन पर सिर्फ 10 हजार रुपये में शुरू करें राखी का बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई
Business Idea For Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर शुरू करें राखियों का ट्रेंडिंग बिजनेस और कम निवेश में पाएं तगड़ा मुनाफा.

रक्षाबंधन आने वाला है और बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अगर आप कम पैसे में कोई छोटा बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो राखी बनाने की काम बेस्ट रहेगा. इसे आप घर के एक कमरे से भी शुरू कर सकते हैं. इस रक्षाबंधन के सीजन में आप यूनिक डिजाइन, अच्छी पैकेजिंग और बढ़ती डिमांड का फायदा उठाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

10,000 रुपये से शुरू हो सकता है राखी बिजनेस

अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं , तो भी राखी का बिजनेस आप कर सकते हैं. आप करीब 10,000 रुपये लगाकर ये काम शुरु कर सकते हैं.

राखी का  हर साल तेजी बढ़ रहा है. गांव से लेकर शहरों तक रक्षाबंधन से पहले बाजार राखियों से सज जाते हैं. अब ऑनलाइन राखी मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अपने ब्रांड के नाम से  राखियां ऑफलाइन और ऑनलाइन  प्लेटफॉर्म पर बेचकर कमाई का शानदार मौका  है.

कुछ दिन का बिजनेस, लेकिन डिमांड जबरदस्त

राखी का बिजनेस सीजनल है और इसकी बिक्री कुछ समय के लिए ही होती है. लेकिन रक्षाबंधन से पहले इसकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है. यही वजह है कि कम समय में भी इस बिजनेस से अच्छा रिटर्न मिल सकता है.इस समय बाजार में राखियों की मांग हाई लेवल पर है. अगर आपके पास अच्छे और यूनिक डिजाइन हैं, तो सामान जल्दी बिक सकता है. यानी रक्षाबंधन के सीजन में घर बैठे इस बिजनेस से अच्छी कमाई करने का मौका मिल सकता है.

घर पर कैसे बनाएं हैंडमेड राखी?

आजकल हैंडमेड चीजों का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. आप घर पर भी राखियां बनाकर अपना छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसके लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती.

धागे और अलग-अलग तरह के मोतियों की मदद से यूनिक डिजाइन वाली राखियां तैयार की जा सकती हैं. घर बैठे अलग-अलग डिजाइन की राखी कैसे बनाएं ये आप यूट्यूब की मदद भी सीख सकते हैं.हालांकि, सिर्फ हाथ  बनाकर बहुत ज्यादा राखियां तैयार करना आसान नहीं होगा. इसलिए बिजनेस बढ़ाने के लिए दूसरा तरीका भी अपनाया जा सकता है.

होलसेल में खरीदें, फिर अपने तरीके से बेचें

अगर आप ज्यादा संख्या में राखियां बेचना चाहते हैं, तो अपने शहर के होलसेल मार्केट से इन्हें खरीद सकते हैं. होलसेल बाजार में राखियां कम कीमत पर मिल जाती हैं.आप कुछ राखियां खुद हैंडमेड तैयार कर सकते हैं और बाकी होलसेल मार्केट से खरीद सकते हैं. इसके बाद इन्हें अपने ब्रांड और जबरदस्त पैकेजिंग के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन बेचा जा सकता है.

राखी के बिजनेस में कितनी कमाई हो सकती है?

इस बिजनेस में मुनाफा राखी के डिजाइन और उसकी पैकेजिंग पर डिपेंड है. जितनी यूनिक और सुंदर राखी होगी, उतनी बेहतर कीमत मिलने की संभावना बढ़ सकती है. अच्छी पैकेजिंग भी कस्टमर को आकर्षित करने में मदद कर सकती है.

अभी बाजार में सिंपल राखियों की कीमत 20 से 30 रुपये के आसपास चल रही है जबकि डिजाइनर राखी 1500 तक की मिल रही है. आपका, डिजाइन जितना खास और यूनिक होगा, कमाई की संभावना उतनी बढ़ सकती है. इसके अलावा अलग-अलग तरह की राखियां बेचकर भी अच्छी कमाई की जा सकती है.

स्वदेशी राखियों की धूम,25 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

रक्षाबंधन पर इस साल बाजार में चीनी सामान गायब हैं और स्वदेशी राखियों की मांग देखने को मिल रही है. CAIT के अनुसार, इस बार देश में 25 हजार करोड़ रुपये की राखियों का कारोबार होने की उम्मीद है.यह कारोबार पिछले साल की तुलना में करीब 45 फीसदी ज्यादा रहने का अनुमान है. पिछले वर्ष देशभर में राखियों का कारोबार करीब 17 हजार करोड़ रुपये का हुआ था.

ऐसे में अगर आप इस रक्षाबंधन पर कम निवेश में कोई छोटा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो राखी का काम एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Business Idea, Raksha Bandhan 2026, Low Investment Business, High Profit Business Ideas, Seasonal Business Idea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com