विज्ञापन

जैक डॉर्सी ने एक झटके में Block के 4000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Jack Dorsey layoffs: जैक डॉर्सी ने X पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 10,000 से ज्यादा थी, जिसे अब घटाकर 6,000 से भी कम किया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि यह छंटनी कंपनी के घाटे में होने की वजह से नहीं की गई है.

जैक डॉर्सी ने एक झटके में Block के 4000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला
Block layoffs 2026: जैक डॉर्सी ने उन कर्मचारियों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है जिनकी नौकरी जा रही है.
  • ब्लॉक इंक के सीईओ जैक डॉर्सी ने कंपनी में 4000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है.
  • छंटनी का कारण कंपनी का घाटे में होना नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करना है.
  • नौकरी जाने वाले कर्मचारियों को 20 हफ्ते की सैलरी, अतिरिक्त सैलरी, हेल्थ कवर और 5000 डॉलर तक की मदद दी जाएगी.
नई दिल्ली:

टेक की दुनिया से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है.दुनिया भर में AI के कारण नौकरी जाने को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है और अब इसका असर बड़ी टेक और फिनटेक कंपनियों पर साफ दिखने लगा है. ब्लॉक इंक (Block Inc.) के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपनी कंपनी  Block में  4000 से ज्यादा कर्मचारियों की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी का ऐलान किया है. जैक डॉर्सी ने एक झटके में कंपनी के करीब आधे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

उन्होंने इसे कंपनी के इतिहास का सबसे मुश्किल फैसला बताया है, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया है कि भविष्य में काम करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है.

एक झटके में आधी रह गई कंपनी की वर्कफोर्स

जैक डॉर्सी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी कंपनी 'ब्लॉक' को छोटा कर रहे हैं. डोर्सी ने बाजार बंद होने के कुछ मिनट बाद इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 10,000 से ज्यादा थी, जिसे अब घटाकर 6,000 से भी कम किया जा रहा है. इसका मतलब है कि लगभग आधे कर्मचारियों यानी 4,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी छोड़नी होगी. 

नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेगा?

जैक डॉर्सी ने उन कर्मचारियों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है जिनकी नौकरी जा रही है. डोर्सी ने कहा कि जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उन्हें 20 हफ्ते की सैलरी और उनके काम के हर एक साल के बदले 1 हफ्ते की अतिरिक्त सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही उन्हें मई के अंत तक इक्विटी का लाभ, 6 महीने तक हेल्थ इंश्योरेंस,ऑफिस के डिवाइस लैपटॉप आदि और इस बदलाव में मदद के लिए करीब 5,000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये से ज्यादा) की मदद भी दी जाएगी  ताकि वे नए काम की तैयारी कर सकें. अलग-अलग देशों में नियमों के अनुसार सुविधाओं में थोड़ा अंतर हो सकता है.

घाटे में नहीं है कंपनी,बिजनेस मजबूत, बढ़ रहा मुनाफा 

हैरानी की बात यह है कि यह छंटनी कंपनी के घाटे में होने की वजह से नहीं की गई है. उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी आर्थिक परेशानी की वजह से नहीं लिया गया है.जैक डॉर्सी ने साफ किया कि कंपनी का  बिजनेस मजबूत है और मुनाफा भी बढ़ रहा है और ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है.

AI और नई टेक्नोलॉजी बनी छंटनी की वजह

असल में, कंपनी अब 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) और छोटे-फ्लैट ग्रुप्स के साथ काम करने पर फोकस कर रही है. डॉर्सी का मानना है कि AI टूल्स की मदद से अब कम लोग भी वही काम ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं, जिससे कंपनी चलाने का पूरा तरीका ही बदल गया है.डोर्सी के अनुसार कंपनी जिन इंटेलिजेंस टूल्स पर काम कर रही है, वे काम करने का तरीका बदल रहे हैं. इससे कंपनियां छोटी टीम के साथ भी तेजी से काम कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है और इसी वजह से उन्होंने धीरे धीरे छंटनी करने के बजाय एक बार में बड़ा फैसला लिया.

धीरे छंटनी से ज्यादा नुकसान

उन्होंने बताया कि उनके पास दो विकल्प थे, या तो धीरे धीरे कई बार छंटनी की जाए या एक बार साफ फैसला लिया जाए. उन्होंने दूसरा रास्ता चुना क्योंकि बार बार छंटनी से कर्मचारियों का भरोसा और कंपनी का माहौल दोनों खराब होते हैं. डॉर्सी ने कहा कि बार-बार थोड़ी-थोड़ी छंटनी करने से बेहतर है कि एक बार में कड़ा फैसला लेकर भविष्य की तैयारी की जाए.

कर्मचारियों के लिए भावुक मैसेज

डोर्सी ने कहा कि जो लोग कंपनी छोड़ रहे हैं, उन्होंने ही कंपनी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है और यह फैसला उनके काम में किसी तरह की कमी नहीं दिखाता. उन्होंने जाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह फैसला उनके काम की वजह से नहीं बल्कि कंपनी के नए विजन की वजह से लिया गया है.उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे अन्य कंपनियों में भी अच्छा कॉन्ट्रीब्यूट कर सकते हैं. वहीं जो कर्मचारी कंपनी में रहेंगे, उनसे उन्होंने भविष्य बनाने में साथ देने की अपील की.

"हम लोगों को गायब नहीं करेंगे"

अक्सर देखा गया है कि छंटनी होते ही कंपनियों में कर्मचारियों का ईमेल और स्लैक एक्सेस तुरंत बंद कर दिया जाता है, लेकिन जैक डॉर्सी ने इसे थोड़ा ह्यूमन टच देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग अचानक गायब हो जाएं, इसलिए गुरुवार शाम तक सभी कम्युनिकेशन मीडियम खुले रखे गए ताकि सहकर्मी एक-दूसरे को अलविदा कह सकें. 

आगे क्या है कंपनी की योजना?

डोर्सी ने कहा कि अब कंपनी का फोकस AI और इंटेलिजेंस को हर काम को सेंटर में रखना है. कंपनी अपने कस्टमर को भी इस बदलाव के लिए तैयार करेगी ताकि वे खुद अपने फीचर्स और सिस्टम बना सकें.

जैक डॉर्सी का यह फैसला दिखाता है कि AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि बिजनेस और नौकरी की दुनिया को तेजी से बदल रहा है. आने वाले समय में कई कंपनियां छोटे और स्मार्ट टीम के साथ काम करना पसंद कर सकती हैं, जिससे जॉब स्ट्रक्चर भी बदल सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Block Job Cuts Jack Dorsey Layoffs 4000 Employees Cuts Workforce By Nearly Half To Focus On AI Restructuring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com