ब्लॉक इंक के सीईओ जैक डॉर्सी ने कंपनी में 4000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. छंटनी का कारण कंपनी का घाटे में होना नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करना है. नौकरी जाने वाले कर्मचारियों को 20 हफ्ते की सैलरी, अतिरिक्त सैलरी, हेल्थ कवर और 5000 डॉलर तक की मदद दी जाएगी.