Women's T20 World Cup Prize Money: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 6 ट्रॉफी अपने नाम कीं, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार खिताब जीता है. इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से शुरु होगा. इस टूर्नामेंट में 12 टीमें खेल रही है और कुल 33 मैच खेले जाएंगे. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच एजबेस्टन के बर्मिंघम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 'कैप्टन्स कार्निवल' का आयोजित किया गया जिसमें फैन्स कप्तानों के करीब आए. 'कैप्टन्स कार्निवल' के दौरान खिलाड़ियों ने फैन्स के सवाल के जवाब भी दिए.
Wishing all 12 teams the very best for the biggest ICC Women's @T20WorldCup ever! With iconic venues across England and Wales set to experience record-breaking attendance and the widest-ever global broadcast for a women's event, we're set for an unforgettable tournament which… pic.twitter.com/qWecZmN0Hm
— Jay Shah (@JayShah) June 7, 2026
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 'कैप्टन्स कार्निवल' के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, “यह महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है और उस आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत का एक शानदार तरीका है, जो हमारे हिसाब से अब तक का सबसे रोमांचक और महत्वाकांक्षी टूर्नामेंट होगा. इससे इस इवेंट को लेकर उत्साह और चर्चा बढ़ेगी, और 12 जून को बर्मिंघम में पहली गेंद फेंके जाने से पहले टूर्नामेंट के लिए लोगों का उत्साह और भी बढ़ जाएगा. यह इवेंट एक ज़्यादा समावेशी और ग्लोबल खेल बनाने के ICC के संकल्प और विश्वास को भी दिखाता है.”
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़
इस बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 21.80 करोड़ रुपए मिलेंगे, जो आईपीएल 2026 की चैंपियंन आरसीबी को मिली इनामी राशि से ज्यादा है. आरसीबी को आईपीएल जीतने पर 20 करोड़ रुपए मिले थे. इसके अलावा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की रनर अप टीम को 11 करोड़ रूपए मिलने वाले हैं. सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को लगभग 6.29 करोड़ तो ग्रुप स्टेज में हर जीत की कीमत लगभग 29 लाख रूपए होगी, जो 2024 जैसा ही बनाया गया है. दूसरी ओर 2026 पुरुष T20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम भारत को खिताब जीतने पर लगभग 22.79 करोड़ मिले थे.
पाकिस्तान के साथ भारत के मुकाबला
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ ही खेलने वाली है, भारतीय महिला टीम 14 जून को पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगी. मैच भारत के समय के अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
- भारत बनाम पाकिस्तान - एजबेस्टन, बर्मिंघम - 14 जून, शाम 7:00 बजे IST
- भारत बनाम नीदरलैंड - हेडिंग्ले, लीड्स - 17 जून, शाम 7:00 बजे IST
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - 21 जून, शाम 7:00 बजे IST
- भारत बनाम बांग्लादेश - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - 25 जून, शाम 7:00 बजे IST
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - लॉर्ड्स, लंदन - शाम 7:00 बजे IST
अगर भारत नॉकआउट में पहुंचता है, तो शेड्यूल इस प्रकार होगा:
- पहला सेमीफ़ाइनल - द ओवल, लंदन - 30 जून, शाम 7:00 बजे IST
- दूसरा सेमीफ़ाइनल - द ओवल, लंदन - 2 जुलाई, रात 11:00 बजे IST
- फाइनल - लॉर्ड्स, लंदन - 5 जुलाई, शाम 7:00 बजे IST
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में मैचों का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर होगा तो वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं