पन्नाधाय की जाति को लेकर विवाद! राज्य को बचाने के लिए बेटे का बलिदान देने वाली वो मां गुर्जर थीं या राजपूत?
पन्नाधाय गुर्जर थीं या राजपूत - इतिहास के तथ्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पढ़िए मेवाड़ के अतीत पर शोध करनेवाले इतिहासकार प्रो. चंद्रशेखर शर्मा की राय.
मेवाड़ के इतिहास में अहम स्थान रखने वाली 'पन्नाधाय' की जाति को लेकर विवाद गहरा गया है. पुस्तक 'भारत के नारी रत्न' में पन्नाधाय को 'खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी' बताया गया है. जबकि गुर्जर समाज का कहना है कि वह गुर्जर जाति से थीं. इस मामले में मेवाड़ के इतिहास की जानकारी रखने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. चंद्रशेखर शर्मा ने भी राय रखी. पन्नाधाय को 16वीं शताब्दी की मेवाड़ की एक महान वीरांगना के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने राणा सांगा के छोटे पुत्र और महाराणा प्रताप के पिता उदयसिंह की जान बचाने के लिए अपने ही सगे पुत्र चंदन का बलिदान दे दिया था. प्रो. शर्मा ने महाराणा प्रताप पर रिसर्च की है और उनके ही तथ्यों के आधार पर पहली बार 'हल्दीघाटी युद्ध में प्रताप विजेता रहे' का अध्याय पाठ्यपुस्तक में भी जोड़ा गया. उन्होंने मेवाड़ से जुड़े इतिहास के तथ्यों पर एनडीटीवी से खास बातचीत की.
ऐसे शुरू हुआ विवाद
दरअसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा 2022 में (आठवां पुनर्मुद्रण) प्रकाशित पुस्तक 'भारत के नारी रत्न' के पृष्ठ संख्या 8 पर पन्नाधाय की जीवनी दी गई है. इसमें उनकी मूल ऐतिहासिक पहचान और जाति (गुर्जर) को बदलकर उन्हें 'खींची राजपूत वंश की क्षत्राणी' दर्शाया गया है. गुर्जर समाज की सेवा समिति ने इस तथ्यों का बदलना पन्नाधाय के बलिदान का अपमान बताया है. गुर्जर समाज ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सामने गलत इतिहास परोसने का गंभीर कृत्य है.

'भारत के नारी रत्न' पुस्तक में पन्नाधाय की जाति को लेकर विवाद
क्या कहते हैं इतिहासकार?
प्रो. चंद्रशेखर शर्मा का कहना है कि पन्नाधाय एक संज्ञा नहीं, बल्कि विशेषण है, जिन्होंने स्वामिभक्ति, वात्सल्य और राष्ट्रनिष्ठा(मेवाड़) त्याग और बलिदान का अनूठा उदाहरण पेश किया. उन्होंने बताया कि उनकी जाति को लेकर भ्रांति या विवाद की शुरुआत ब्रिटिश अधिकारी और इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड से हुई, जिसे इतिहास की किताब 'वीर विनोद' में भी दोहराया गया. कर्नल टॉड सामाजिक जातिगत ज्ञान से अनभिज्ञ था.
इतिहासकार के मुताबिक, "राजपूतों के अलावा खींची गोत्र गुर्जरों में भी मिलती है. गुर्जर प्रतिहार वंशों के मूल इतिहास को देखेंगे तो इनके समाज की गोत्र परंपरा मिलती जुलती रही. धायभाई , जिसे आज धाबाई गोत्र से जाना जाता है, उसका संबंध गुर्जर जाति से है. इन्हें जो जागीर और हवेलियां दी गईं, उनके उल्लेख ऐतिहासिक ताम्रपत्र में भी उपलब्ध है."

प्रो. चंद्रशेखर शर्मा रिसर्च के आधार पर 'राष्ट्ररत्न महाराणा प्रताप' पुस्तक लिख चुके हैं.
प्रो. शर्मा बताते हैं कि उदयसिंह ने राजस्थान का शहर उदयपुर बसाया. वहां गोवर्धन विलास की जमीनें गुर्जरों को अनुदान में दी गई और उन्हें यह जमीन उदयपुर के सिटी पैलेस के पास दी. ये अनुदान खींची राजपूतों को नहीं मिले, जिससे यह साबित होता है कि उसका संबंध गुर्जर जाति से है.
ऐतिहासिक प्रमाण
पन्नाधाय का परिवार और उनका ससुराल गुर्जर वंश से ताल्लुक रखता था. इसका जिक्र शिशुपाल सिंह हाकड़ा की रिसर्च 'पन्नाधाय गुर्जर' और राजेंद्र शंकर भट्ट की किताब 'मेवाड़ के महाराणा और शहंशाह अकबर' में भी मिलता है. इसके अलावा फतेहलाल गुर्जर की किताब पन्नाधाय गुर्जर (प्रकाशक- राजस्थानी ग्रंथागार), उदयलाल धाबाई की किताब मेवाड़ का ऐतिहासिक इतिहास और धाबाई वंश में भी मिलता है.
हालांकि, प्रसिद्ध इतिहासकार गौरी शंकर हीराचंद ओझा की किताब 'उदयपुर राज्य का इतिहास' में सिर्फ पन्नाधाय लिखा गया. उन्होंने एक अन्य पुस्तक 'प्रतापगढ़ राज्य का इतिहास' पुस्तक में गुर्जर जाति की धाय परंपरा का जिक्र किया है. राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के पैनोरमा से मिले प्रमाण भी गुर्जर जाति से जुड़े तथ्यों को सही साबित करते हैं.
यह भी पढ़ेंः पन्नाधाय को राजपूत बताने पर भड़का गुर्जर समाज, 'भारत के नारी रत्न' पुस्तक को लेकर दर्ज कराया विरोध
-
अब ड्रोन ही तय करेंगे कौन बचेगा और कौन नहीं, 5 साल का भी वक्त नहीं; NDTV वर्ल्ड समिट में CIA के पूर्व डायरेक्टर
NDTV वर्ल्ड समिट में CIA के पूर्व निदेशक जनरल डेविड पेट्रियस ने बताया कि अगले 5 साल में ड्रोन वॉरफेयर युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल देगा. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन हाई-टेक ड्रोन युद्ध सबसे बड़े बदलाव का उदाहरण है.
-
'मुझे पीटा और कहा- इसके अंदर से सारी क्रांति निकालो', छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन के बीच जामिया ने बनाई कमेटी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 12 अक्टूबर से स्टूडेंट यूनियन बहाली के लिए हंगर स्ट्राइक चल रही है. छात्र जासिम ख़ां ने प्रॉक्टर टीम पर लात मारने और घसीटने का आरोप लगाया. प्रशासन ने कई छात्रों के ख़िलाफ़ एक्शन भी लिया है.
-
Opinion: भारत को बार बार इतने हल्के में क्यों ले रहा है अमेरिका, 'ब्रेकअप' आसान होगा या नहीं?
क्या अमेरिका में लोकल टैलेंट पूरी तरह से भारतीय टैलेंट की जगह ले सकता है? US भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने में सबसे आगे क्यों है.
-
12 दिन से भूख हड़ताल पर JNU छात्र; जेंडर न्यूट्रल वॉशरूम, ट्रांसजेंडर्स के लिए हॉस्टल सहित NTA से दूरी भी है डिमांड लिस्ट में
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. 3 अक्टूबर से JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा सहित 17 स्टूडेंट्स 'साबरमती टी पॉइंट' पर कई मांगों के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
-
रनवे भी नहीं, कामचलाऊ प्लेन... जब वायुसेना ने कश्मीर बचाने के लिए हथियारों से नहीं, जिगर से लड़ा था युद्ध
8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था. आज 94 साल हो गए हैं. ऐसे में जानते हैं वायुसेना के उस ऑपरेशन के बारे में जिसने कश्मीर को बचाया.
-
40 साल पहले जिस जुनून को दुनिया ने कहा 'पागलपन', आज उसी पर फ्रांसिस हैल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल
फिजिक्स का नोबेल 2026 प्रोफेसर फ्रांसिस हैल्जेन को ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो की खोज और आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जरवेट्री की स्थापना में अहम योगदान के लिए मिला है. इस खोज ने ब्रह्मांड को समझने का नया रास्ता खोला है.
-
AMU में भी 'जंतर-मंतर', 17 दिन से भूख हड़ताल पर क्यों बैठे हैं यासिर, जबरन हटाने की कोशिश पर रात भर हंगामा
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर से छात्रों का प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी है. उर्दू विभाग के यासिर फहद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और 18 छात्रों पर FIR दर्ज हुई है.
-
जब पाकिस्तान में घुसा भारतीय खुफिया जेट, स्पीड ऐसी कि कुछ कर न सकी पाक वायुसेना- पायलट ने पहली बार सुनाई कहानी
भारतीय वायु सेना के मिग 25 की कहानी जिसने पाकिस्तान और चीन की सीमा में घुसकर वहां से तय की गई जगहों की तस्वीरें लेकर आया था. लेकिन पड़ोसी देश उसका बाल भी बांका नहीं कर पाए थे.
-
बिखरा मलबा, अधूरी टूटी बिल्डिंग, छात्र गायब और दुकानदारों का धंधा चौपट... हादसे के एक महीने बाद ऐसा है सत्य निकेतन - ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने से हुई 7 मौतों के एक महीने बाद भी मौके पर मलबा पड़ा है, आधी टूटी इमारत से खतरा बरकरार है और 50 फीसदी छात्र इलाका छोड़ चुके हैं.
-
KVS-NVS शिक्षक भर्ती: जाति प्रमाण पत्र पर लगी शर्तों से अधर में लटका सैकड़ों का भविष्य, अभ्यर्थियों ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के 15 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में OBC-NCL सर्टिफिकेट के लिए जारी की गई शर्त से हजारों अभ्यर्थियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है.