विज्ञापन

8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन पर जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई! ये 5 तारीखें नोट कर लें दिल्‍ली-पुणे के कर्मचारी-पेंशनर्स

Salary, Pension, Allowances in 8th Pay Commission: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) ने अपनी सिफारिशें तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी कड़ी में आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र में औपचारिक बातचीत का शेड्यूल जारी किया है. आप भी नोट कर लें ये तारीखें. पूरी डिटेल अंदर.

8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन पर जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई! ये 5 तारीखें नोट कर लें दिल्‍ली-पुणे के कर्मचारी-पेंशनर्स
8th pay Commission Important Meetings Dates: केंद्रीय वेतन आयोग अप्रैल और मई में दिल्‍ली और पुणे में अहम मीटिंग्‍स करेगा.

8th Pay Commission: देश के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्‍यादा पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है. आठवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी, पेंशन, भत्ते का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स के लिए कुछ बड़े अपडेट्स सामने आए है. वेतन-पेंशन निर्धारण की दिशा में आयोग ने काम की रफ्तार बढ़ाई है. इस क्रम में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने कर्मचारियों, अधिकारियों, कर्मचारी यूनियन-संगठनों और संस्‍थाओं से बातचीत के लिए मीटिंग्‍स का दौर शुरू किया है. इन बैठकों में सैलरी, पेंशन, भत्ते, छुट्टियों, सेवा-शर्तों और अन्‍य मुद्दों पर केंद्रीय कर्मियों की राय ली जाएगी और फिर सुझावों को अंतिम फैसलों में शामिल किया जा सकता है. ताजा अपडेट ये है कि आयोग ने दिल्‍ली और पुणे में बैठकों की तारीख जारी कर दी है. दिल्‍ली में इसी महीने 3 दिन ये बैठकें होनी है, जबकि महाराष्‍ट्र के पुणे में अगले महीने यानी मई के पहले हफ्ते में 2 दिन बैठकें होनी हैं. 

ये 5 तारीखें नोट कर लें कर्मचारी-पेंशनर्स 

केंद्रीय वेतन आयोग दिल्‍ली में 28, 29 और 30 अप्रैल को और पुणे में 4-5 मई को मीटिंग्‍स होनी है. दरअसल, आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) ने अपनी सिफारिशें तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी कड़ी में आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र के हितधारकों के साथ औपचारिक बातचीत का शेड्यूल जारी किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

आयोग दिल्ली में 28, 29 और 30 अप्रैल को विभिन्न कर्मचारी यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ बैठकें करेगा. इसके तुरंत बाद 4 और 5 मई को आयोग का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के पुणे का दौरा करेगा, जहां केंद्रीय सरकारी संस्थानों और यूनियनों के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव सुने जाएंगे.

ऑल इंडिया NPS एम्‍प्‍लॉइज फेडरेशन(AINPSEF) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने NDTV से बातचीत में कहा, 'आयोग के काम में अब तेजी दिख रही है. संगठन इसके लिए आयोग का आभार प्रकट करती है. दिल्‍ली में  दिन और पुणे में 2 दिन मीटिंग के बाद देश के दूसरे शहरों में भी बैठकें होंगी.' उन्‍होंने कहा कि AINPSEF भी इन बैठकों में अपने मुद्दे सामने रखेगा और पेंशन समेत अन्य मुद्दों पर अपने सुझाव, आयोग को देगा.' उन्‍होंने कहा कि इन बैठकों में अपनी राय रखने के लिए इच्‍छुक संगठन और यूनियन अपील कर सकते हैं. इसके लिए एक तय प्रक्रिया है.  

Latest and Breaking News on NDTV

मीटिंग में शामिल होने के लिए कैसे मिलेगा अपॉइंटमेंट?  

केंद्रीय वेतन आयोग के साथ बातचीत के इच्छुक संगठनों के लिए एक स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई है. सभी संबंधित यूनियनों और संस्थाओं को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर अपना ज्ञापन (Memorandum) ऑनलाइन जमा करना होगा. वहां से प्राप्त 'यूनिक मेमो आईडी' के साथ 20 अप्रैल तक अपॉइंटमेंट लेना होगा. दिल्ली की बैठकों के लिए abhay.sahay@nic.in और पुणे की बैठकों के लिए jha.anandkumar@nic.in पर ईमेल के जरिए अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है. 

दूसरे राज्‍यों का भी दौरा करेगा आयोग, होंगी बैठकें

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली, पुणे और मुंबई की ये बैठकें शुरुआती चरण का हिस्सा हैं. आने वाले समय में देश के विभिन्न अन्य राज्यों और प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि हर क्षेत्र के कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को आयोग के सामने रखा जा सके. इन बैठकों के सटीक वेन्यू और समय सारिणी की जानकारी आवेदकों को अपॉइंटमेंट कन्फर्म होने के बाद अलग से दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: DA Hike पर दो बड़े अपडेट, एक है आफत, दूसरे में राहत! कर्मचारी-पेंशनर्स जरूर पढ़ें ये खबर

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salary Pension Hike Calculator, 8th Pay Commission, 8th Pay Commission Benefits, 8th Pay Commission Meeting, Central Employees And Pensioners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com