विज्ञापन

Bank Open or Not Today: आज 11 अप्रैल, शनिवार को आपका बैंक खुला है या बंद, फटाफट चेक कर लें, अगले हफ्ते का भी पूरा अपडेट यहां

Bank Open today or Not: नया बैंक अकाउंट खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो, लोन लेने या फिर किसी अन्‍य काम के सिलसिले में बैंक मैनेजर से मिलना हो- इन तमाम कामों के लिए बैंक के वर्किंग डे और वर्किंग टाइमिंग के बारे में जानना जरूरी है.

Bank Open or Not Today: आज 11 अप्रैल, शनिवार को आपका बैंक खुला है या बंद, फटाफट चेक कर लें, अगले हफ्ते का भी पूरा अपडेट यहां
Bank Open today or CLose Today : आज शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को बैंक खुला है या बंद? यहां जान लीजिए

Bank Open or Close Today: आज शनिवार है और बहुत सारे लोगों के मन में यही सवाल होगा कि आज बैंक खुला है या बंद? शनिवार के दिन कन्फ्यूजन होना लाजिमी है क्योंकि बैंकों में हर शनिवार को कामकाज नहीं होता. डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में भले ही बहुत सारे काम बिना बैंक गए ही हो जाते हैं. जैसे कि कैश निकालने के लिए ATM और पैसों के लेन-देन के लिए UPI, NEFT या मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. बावजूद इसके बहुत सारे कामों के लिए बैंक जाना जरूरी हो जाता है.

किसी को नया बैंक अकाउंट खुलवाना हो, पासबुक अपडेट करवाना हो, DD यानी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना हो, लोन लेने या फिर किसी अन्‍य काम के सिलसिले में बैंक मैनेजर से मिलना हो- इन तमाम कामों के लिए बैंक के वर्किंग डे और वर्किंग टाइमिंग के बारे में जानना जरूरी है. खासकर वैसे लोगों के लिए ये और जरूरी हो जाता है, जो सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस में व्यस्त रहते हैं और शनिवार को बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं.

आज  11 अप्रैल को बैंक खुला है या बंद? | Is Today Bank Open or Closed?

आप अगर आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. वैसे तो आज किसी प्रमुख पर्व या त्योहार की छुट्टी भी नहीं है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह खुले होते हैं, जबकि  दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.

ये भी पढ़ें: न LPG, न PNG! इस कंपनी ने बनाया पानी से चलने वाला चूल्‍हा, कहां मिलेगा, कितना है दाम? 

चूंकि आज 11 अप्रैल महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में आप अगर अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए. आज आपको ब्रांच जाकर कोई फायदा नहीं होने वाला. आप बैंक पहुंचेंगे तो वहां ताला लटका मिल सकता है. 

बैंकों के लिए शनिवार का नियम जान लीजिए 

  • पहला शनिवार : बैंक खुले रहते हैं
  • दूसरा शनिवार (11 अप्रैल): देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • तीसरा शनिवार (18 अप्रैल): बैंक खुले रहेंगे.
  • चौथा शनिवार (25 अप्रैल): देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

अगर आप अप्रैल के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. केंद्रीय बैंक RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे.

  1. 11 अप्रैल (दूसरा शनिवार): नियम के मुताबिक, महीने के दूसरे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे.
  2. 12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  3. 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती व अन्य त्योहार): इस दिन डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष और बोहाग बिहू जैसे बड़े अवसर हैं. इस वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और जयपुर समेत देश के लगभग सभी बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  4. 15 अप्रैल (हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष): हिमाचल दिवस और बंगाली नव वर्ष (पोइला बैसाख) के मौके पर शिमला, कोलकाता, कोच्चि और अगरतला जैसे शहरों में कामकाज नहीं होगा.
  5. 16 अप्रैल (बोहाग बिहू): बिहू उत्सव के चलते केवल गुवाहाटी में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  6. 20 अप्रैल (अक्षय तृतीया/बसवा जयंती): इन खास अवसरों पर मुख्य रूप से बेंगलुरु और कुछ अन्य दक्षिण भारतीय शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  7. 21 अप्रैल (गरिया पूजा): गरिया पूजा उत्सव के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  8. 25 अप्रैल (चौथा शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.
  9. 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (रविवार) के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद हो तो ऑनलाइन बैंकिंग ही सहारा 

आज 11 अप्रैल शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और ATM सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी. डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए आप अपने जरूरी काम बिना किसी रुकावट के निपटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिजली भी बनेगी, ईंधन भी बढ़ेगा! जानिए अभी कितना उत्‍पादन और कैसे पूरा होगा 100GW का लक्ष्‍य?

ये भी पढ़ें: कोई मलबे में तब्‍दील, कोई डूबा बेहिसाब, ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग में कौन-सा देश कितना बर्बाद हुआ? 

ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट में तेजी नहीं, 5-10 साल की मंदी जरूरी', शंकर शर्मा ने छेड़ी 'लिपस्टिक Vs मिसाइल' की बहस! इग्‍नोर नहीं कर सकते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Close, Bank Open Or Not Toady, Bank Open Status Today, RBI Holiday Calendar 2026, Bank Holiday April 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com