विज्ञापन

Bank Open or Close Today: आज मुहर्रम पर बैंकों में छुट्टी है क्‍या, आपके शहर में बैंक खुला है या बंद, कहां-कहां 3 दिन का फेर?

Bank Close Today or not: आज मुहर्रम के मौके पर कई सरकारी संस्‍थान बंद रहेंगे, तो क्‍या बैंकों में भी आज छुट्टी रहेगी, अगर हां तो कहां-कहां? बैंक से जुड़े कामों के लिए क्‍यों आपको 3 दिन का चक्‍करल लगने वाला है और क्‍यों कुछ शहरों में अगले 5 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे? सभी सवालों के जवाब यहां.

Bank Open or Close Today: आज मुहर्रम पर बैंकों में छुट्टी है क्‍या, आपके शहर में बैंक खुला है या बंद, कहां-कहां 3 दिन का फेर?
Muharram 2026 Bank Holiday: आज क्‍या आपके शहर में भी बैंक बंद हैं?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Bank Open or not Today| Muharram 2026 Bank Holiday:  आज 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम और आशूरा है, जिसको लेकर देशभर के अलग-अलग सरकारी संस्‍थानों में छु्ट्टी है. तो क्‍या देशभर के बैंक भी आज बंद रहेंगे, लोगों के मन में ये एक बड़ा सवाल है. मुहर्रम और आशूरा के मौके पर बैंक की छु्ट्टी को लेकर लोगों के बीच बहुत कन्‍फ्यूजन है. चूंकि चांद दिखने के आधार पर अल्‍पसंख्‍यक समुदाय में तारीखें तय होती हैं तो इसको लेकर कई बार ऐसा होता है कि अलग-अलग राज्‍यों में छुट्टी की तारीख भी बदल जाती है. ऐसे में लोग उलझन में हैं कि आज शुक्रवार को बैंक खुले हैं या फिर बंद. 

अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो आपको भी RBI की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट जरूरी चेक कर लेनी चाहिए या फिर ये मालूम होना चाहिए कि आज आपके शहर में बैंक खुला है या बंद. आप RBI की हॉलीडे लिस्‍ट नहीं देख पाए हैं तो भी कोई बात नहीं, हम हैं न! हम आपको बता देते हैं कि आज 26 जून को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद. 

आज 26 जून को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

आज 26 जून 2026, शुक्रवार को मुहर्रम/आशूरा के मौके पर देश के लगभग सभी राज्‍यों, शहरों में बैंक बंद रहेंगे. बैंकों में सामान्‍य दिनों की तरह आज कोई कामकाज नहीं होगा. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, रांची, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर समेत देशभर के सर्किलों में बैंक बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर भी देश के उन 18 मुख्य बैंकिंग सर्किलों में शामिल हैं, जहां आज बैंक बंद रहेंगे. 

कल 25 जून को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहे थे. RBI के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, कल गुरुवार, 25 जून को वैसे तो पूरे देश में सभी बैंकों में कामकाज हो रहा था, लेकिन मुहर्रम को लेकर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा सर्किल में बैंकों में छुट्टी थी. दिल्‍ली-NCR, यूपी-बिहार समेत पूरे देश के बैंक खुले रहे थे. 

अगर आप कैश जमा करने, चेक क्लीयरेंस, पैसे निकालने और अकाउंट से जुड़े दूसरे कामों के लिए बैंक जाने की सोच रहे थे तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.  

केरल में भी बदल गई छुट्टी की तारीख  

केरल सरकार ने पहले मुहर्रम के लिए 25 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा था. बाद में एक दिन पूर्व 24 को चांद दिखने की पुष्टि न होने और कुछ मुस्लिम संगठनों से बातचीत के बाद राज्य सरकार ने फैसला बदल दिया. राज्‍य सरकार ने मुहर्रम की आधिकारिक छुट्टी को 25 जून से बदलकर 26 जून कर दिया. यानी साफ है कि केरल में भी आज 26 जून को सभी बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.  

आज से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक 

26 जून 2026, शुक्रवार: मुहर्रम के चलते दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत देश के 18 मुख्य सर्किलों में बैंक बंद रहेंगे. 
27 जून 2026, शनिवार : महीने का चौथा शनिवार होने के चलते देशभर में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
28 जून 2026, रविवार: तय साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 

29 और 30 जून  को कहां-कहां रहेगी बैंक की छुट्टी?

29 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 30 जून को आइजोल में 'रेमना नी' के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसलिए अगर आप इन जगहों पर रहते हैं तो बैंक से जुड़े काम के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.  

ये भी पढ़ें: पेंशन पर RBI ने बदले नियम, बैंकों की नहीं चलेगी मनमानी, बिना बताए नहीं कटेगा एक भी रुपया  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Not Today, Bank Open Or Close Today, Bank Close Hai Kya, RBI Bank Holiday Calendar, Muharram Bank Holiday 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com