विज्ञापन

Bank Open or Close Today: आज 15 सितंबर, मंगलवार को कहां-कहां बैंकों में छुट्टी, जानिए आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद  

Bank Holiday today or not: गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद देश के कई शहरों में आज बैंक की शाखाएं खुलेंगी, जबकि कुछ राज्‍यों में आज भी बैंकों की छुट्टी है. यहां जान लीजिए अपने शहर और अपने बैंक का हाल.

Bank Open or Close Today: आज 15 सितंबर, मंगलवार को कहां-कहां बैंकों में छुट्टी, जानिए आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद  
Banks open or not: आज आपके शहर में बैंकों में छुट्टी तो नहीं?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Banks open or not Today: शनिवार, रविवार की साप्‍ताहिक छुट्टी और फिर 14 सितंबर, सोमवार को देश के कई शहरों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद आज 15 सितंबर, मंगलवार को बैंक खुलेंगे तो हो सकता है कि बैंकों में भीड़ अन्‍य दिनों की तुलना में थोड़ी ज्‍यादा हो. वहीं, कई शहरों में तो आज भी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. RBI की हॉलिडे लिस्‍ट 2026 के अनुसार, देश के कई शहरों में आज 15 सितंबर 2026, मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़े काम के लिए आज ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि कहीं आज आपके शहर में भी बैंकों में छुट्टी तो नहीं. 

आज 15 सितंबर, मंगलवार को कहां-कहां बंद रहेंगे? 

आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्‍ट के अनुसार, आज 15 सितंबर को गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. गुजरात, ओडिशा और गोवा में आज संवत्‍सरी, नुआखाई और गणेश महोत्‍सव (दूसरे दिन) के चलते बंद रहेंगे. 

इन जगहों पर SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंक और साथ ही HDFC, ICICI, Axis बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे. 

इन जगहों के अलावा दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, मध्‍यप्रदेश, बिहार समेत देशभर के अन्‍य राज्‍यों में बैंकों की छु्ट्टी नहीं है, इसलिए बैंक बंद नहीं रहेंगे. इन राज्‍यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज खुले रहेंगे. 

जैन धर्म का संवत्‍सरी त्‍यौहार 

संवत्‍सरी त्‍यौहार, जैन धर्म के लिए महत्‍वपूर्ण है. इसे आत्‍मचिंतन और क्षमा के दिन के तौर पर मनाया जाता है. इस अवसर पर जैन धर्म के लोग मनसा, वाचा, कर्मणा यानी अपने मन, कर्म और वचन से हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं. साथ ही दूसरों के प्रति भी क्षमा का भाव रखते हुए गलतियों के लिए माफ करते हैं. 

ओडिशा और आसपास नुआखाई पर्व 

नुवाखाई खास तौर पर ओडिशा का पर्व है, जो ओडिशा के अलावा वहां से सटे इलाकों में भी आसपास मनाया जाता है. ये नई फसल के स्‍वागत का त्‍यौहार है. नई फसल को सबसे पहले देवी-देवताओं को अर्पित करने की परंपरा रही है. फिर पूजा के बाद लोग नए अनाज से तैयार भोजन प्रसाद के तौर पर ग्रहण करते हैं. 

RBI Bank Holiday List: सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद?

  • 15 सितंबर को अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक की छुट्टी है.
  • 21 सितंबर को गुवाहाटी और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 सितंबर को रांची और 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा.
  • 25 सितंबर को गंगटोक में इंद्रजात्रा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 सितंबर को चौथा शनिवार है. इस दिन भी देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

इस महीने बैंक हड़ताल की भी आशंका 

पिछले दिनों बैंक यूनियनों ने हफ्ते में 5 दिन काम, 2 दिन आराम समेत कई मांगों को लेकर 11 सितंबर को हड़ताल बुलाई थी. यूनियनं ने इस महीने 28, 29 और 30 सितंबर को भी देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है. और तब भी मांगें नहीं मानी जाने पर 26 अक्टूबर से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. ऐसे में बैंक के ग्राहकों के लिए बेहत यही रहेगा कि वे समय रहते सारे जरूरी काम निपटा लें.  

ये भी पढ़ें: Amazon खोलेगी 20 नए FC और 150 डिलीवरी हब, यूपी-बिहार के मेरठ, वाराणसी, भोजपुर से असम, बंगाल, अरुणाचल तक फायदा

अब ये देखिए वीडियो:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Open Or Close Today, Bank Open Or Closed, Bank Holiday, RBI Holiday Calendar 2026, RBI Holiday List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com