विज्ञापन

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लंबी लिस्ट देख कर ही घर से निकलें

Bank Holidays in April 2024: भले ही बैंक बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल युग में मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सर्विस 24x7 चालू रहेंगी.

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लंबी लिस्ट देख कर ही घर से निकलें

Bank Holidays in April 2024: अप्रैल का महीना ना केवल चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी का मौसम लेकर आता है, बल्कि त्योहारों और खास दिनों की वजह से छुट्टियों की सौगात भी लेकर आता है. इस महीने से नया फाइनेंशियल ईयर चालू हो चुका है. साथ ही आरबीआई की बैंक छुट्टी वाली लिस्ट भी सामने आ गई है. ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि अप्रैल महीने में कितने दिन बैंकों पर ताला लटकता हुआ नजर आएगा, जिससे उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग पर कोई असर ना पड़े. 

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल महीने में अलग-अलग राज्यों में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर ही अपनी योजना बनाएं.

अप्रैल में कितनी छुट्टियां?

आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अप्रैल 2024 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इन 14 दिनों में रविवार की छुट्टियां और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये सभी छुट्टियां देश के सभी राज्यों में एक साथ लागू नहीं होंगी. कुछ छुट्टियां लोकल फेस्टिवल पर डिपेंड करती हैं.

ये भी पढ़ें- Income Tax Act 2025: बदल गई आपकी जेब की दुनिया, जानें सैलरी से लेकर कार तक क्या हुआ महंगा

अप्रैल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल बैंक क्लोजिंग (पूरे देश में)
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे (ज्यादातर राज्यों में)
  • 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 11 अप्रैल (शनिवार): दूसरा शनिवार
  • 12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. अंबेडकर जयंती / बैसाखी / तमिल नव वर्ष
  • 15 अप्रैल (बुधवार): हिमाचल दिवस / बंगाली नव वर्ष / विशु
  • 19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाशd
  • 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती (कर्नाटक)
  • 25 अप्रैल (शनिवार): चौथा शनिवार
  • 26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस पर नहीं पड़ेगा असर

भले ही बैंक बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल युग में मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सर्विस 24x7 चालू रहेंगी. आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. एटीएम से कैश निकालने की सुविधा भी निरंतर बनी रहेगी.

ऐसे में अगर आपको ड्राफ्ट बनवाना है या चेक क्लियरेंस जैसा कोई जरूरी काम है, तो उसे छुट्टियों से पहले निपटा लें. लंबे वीकेंड के समय एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है, इसलिए जरूरी नकदी पहले से पास रखना समझदारी होगी.

ये भी पढ़ें- NSE-IGX पार्टनरशिप: अब शेयरों की तरह खरीद-बेच सकेंगे नैचुरल गैस, शुरू होने वाली है ट्रेडिंग, निवेशकों के लिए बड़ा मौका!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holidays April 2024, RBI Bank Holiday List, April Bank Holidays India, Long Weekends In April, Bank Closures April 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com