विज्ञापन

Bank Holiday Today: 1 मई को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? मजदूर दिवस पर कहां-कहां रहेगी बैंकों की छ्ट्टी, देखें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday In May 2026: मई की शुरुआत के साथ ही बैंक ग्राहकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आज बैंक खुले हैं या नहीं. ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपके शहर में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी या नहीं.

Bank Holiday Today: 1 मई को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? मजदूर दिवस पर कहां-कहां रहेगी बैंकों की छ्ट्टी, देखें RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday on 1 May 2026: अगर आपके पास भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले आज की छुट्टियों का हाल जान लेना बहुत जरूरी है.

May Bank Holiday: मई के महीने की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन बैंक जाने वाले ग्राहकों के मन में एक बड़ा सवाल है कि आज , 1 मई को बैंक खुले हैं या नहीं? अगर आपके पास भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले आज की छुट्टियों के बारे में  जान लेना बहुत जरूरी है. दरअसल, आज 1 मई को कैलेंडर में कई बड़े मौके एक साथ पड़ रहे हैं. लेबर डे, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा जैसे कई मौके एक ही दिन पड़ने की वजह से अलग-अलग राज्यों में स्थिति अलग-अलग है, जिसकी वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के कामकाज पर असर पड़ा है.ऐसे में लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आज आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं है.

1 मई को बैंक खुला है या बंद? 

आज 1 मई को देश के कई हिस्सों में एक साथ कई उत्सव मनाए जा रहे हैं. आज मजदूर दिवस (Labour Day) के साथ-साथ महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) और बुद्ध पूर्णिमा का भी मौका है.इन वजहों से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलीडे घोषित किया है. RBI कैलेंडर के अनुसार 1 मई 2026 को देश के कई शहरों में बैंक बंद रखे गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले हैं. इसका कारण यह है कि भारत में बैंक छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं, बल्कि राज्य के हिसाब से तय होती हैं.

इन शहरों में आज बैंकों की छुट्टी

1 मई को देश के कई बड़े शहरों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी.आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, आज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. पूरी लिस्ट की बात करें तो अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, नागपुर, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. 

किन शहरों में आज बैंक खुले रहेंगे?

वहीं दूसरी तरफ कुछ शहरों में बैंक खुले भी रहेंगे. RBI की लिस्ट के अनुसार अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जयपुर, कोहिमा और शिलांग जैसे शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. ऐसा इसलिए क्योंकि लेबर डे हर राज्य में बैंक हॉलीडे के रूप में लागू नहीं होता.

RBI के कैलेंडर के मुताबिक मई 2026 में कुल 6 पब्लिक हॉलीडे हैं, जिनमें अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा पूरे महीने में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कई और छुट्टियां भी पड़ती हैं, जिससे बैंक जाने से पहले प्लानिंग करना जरूरी हो जाता है.

मई महीने में अलग-अलग तारीखों पर कब और कहां बैंक बंद रहेंगे?

मई महीने में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे. मई का पूरा महीना छुट्टियों से भरा हुआ है. इस महीने शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

  • 9 मई को दूसरे शनिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. 
  • 16 मई को सिक्किम दिवस के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. 
  • 26 मई को त्रिपुरा में काजी नजरूल इस्लाम जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  •  27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

वीकेंड पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

मई 2026 में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं, यानी 3, 10, 17, 24 और 31 मई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 9 मई (दूसरा शनिवार) और 23 मई (चौथा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे. यानी महीने में कई दिन ऐसे होंगे जब बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

बैंक बंद होने पर कैसे निपटाएं जरूरी काम? 

अगर आपके शहर में आज बैंक बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. फिजिकल ब्रांच बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking) सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी. आप नेट बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई (UPI) के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. साथ ही एटीएम (ATM) से कैश निकालने की सुविधा भी हमेशा की तरह मिलती रहेगी.
 

ये भी पढ़ें- Stock Market Holiday: आज, 1 मई को शेयर बाजार खुला है बंद? NSE-BSE और MCX में ट्रेडिंग होगी या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com