22 July 2026, Wednesday, Bank Holiday: आज के डिजिटल युग में बैंकिंग से जुड़े बहुत सारे काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन खाता खुलवाने, KYC करवाने से लेकर कई सारे कामों के लिए बैंक जाना जरूरी होता है. लोगों को हर दिन फुरसत नहीं होती. हो सकता है, आपने भी बहुत लोगों की तरह आज बैंक जाने का प्लान किया हो! ऐसे में आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, आज 22 जुलाई बुधवार को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. पूर्वोत्तर भारत के एक राज्य में सारे शहरों के बैंकों में आज छुट्टी रहेगी. आप अपने राज्य का अपडेट यहां जान सकते हैं.
आज कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?
आ बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा के सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे. यहां SBI, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.
दरअसल, त्रिपुरा में आज खारची पूजा की छुट्टी है. खारची पूजा त्रिपुरा का एक प्रमुख हिंदू और आदिवासी त्योहार है, जो हर साल की तरह इस साल भी आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जा रहा है.
7 दिनों का त्यौहार, 28 को समापन
ये त्यौहार 7 दिनों तक चलता है. इसमें 14 देवताओं यानी चतुर्दश देवता की पूजा की जाती है और धरती को मां मानते हुए शुद्ध करने के लिए पूजा की जाती है. इस वर्ष खारची पूजा 22 जुलाई से शुरू हुई है. इसका समापन 28 जुलाई को होगा. ये त्योहार सिर्फ धार्मिक आस्था का ही विषय नहीं है, बल्कि त्रिपुरा की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतीक है.
आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?
RBI बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक, त्रिपुरा को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे. खारची पूजा केवल त्रिपुरा का क्षेत्रीय त्यौहार है, इसलिए केवल त्रिपुरा में ही बैंक बंद रहेंगे. बाकी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंग और यहां सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा.
ये भी पढ़ें: किराएदारों से क्या एंट्री या एग्जिट फीस वसूल सकता है RWA
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं