विज्ञापन

नवी मुंबई एयरपोर्ट से धारावी के कायाकल्प तक, महाराष्ट्र के आर्थिक विकास में 'अदाणी ग्रुप' का बड़ा रोल, दिग्गजों ने कही ये बात

Adani Group Maharashtra Investment: 'हिंदू महाराष्ट्र इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2026' में दिग्गजों ने कहा- धारावी प्रोजेक्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स के जरिये अदाणी समूह महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को रफ्तार दे रहा है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट से धारावी के कायाकल्प तक, महाराष्ट्र के आर्थिक विकास में  'अदाणी ग्रुप' का बड़ा रोल, दिग्गजों ने कही ये बात
Adani Group Maharashtra Investment: Adani Group सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में बिजली और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर के प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहा है.

महाराष्ट्र में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के जरिए अदाणी समूह राज्य के आर्थिक विकास को रफ्तार देने में अहम भूमिका निभा रहा है. मुंबई में आयोजित 'हिंदू महाराष्ट्र इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2026' में देश के बड़े पॉलिसी मेकर से लेकर इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने राज्य के विकास में अदाणी ग्रुप के योगदान को जमकर सराहा. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो या फिर एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती 'धारावी' का रीडेवलपमेंट, अदाणी ग्रुप (Adani Group) इस समय महाराष्ट्र की पूरी आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदलने के लिए भारी-भरकम निवेश कर रहा है.

इन दिग्गजों का कहना है कि सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि बिजली और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर में भी अदाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में योगदान

इस कॉन्क्लेव के दौरान चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (CRF) के डिस्टिंग्विश्ड फेलो जमशेद ने कहा कि एयरपोर्ट और धारावी प्रोजेक्ट के अलावा बिजली और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई सेक्टर्स में भी अदाणी समूह काम कर रहा है. उन्होंने अदाणी ग्रुप के काम की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चल रहे ये मेगा प्रोजेक्ट्स इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि कैसे सरकार और प्राइवेट कंपनियां मिलकर बड़े से बड़े काम को सफल बना सकती हैं. यह दूसरे राज्यों के लिए भी एक मॉडल बन सकता है और बाकी राज्यों को भी इससे सीख लेनी चाहिए.

धारावी प्रोजेक्ट में स्किल डेवलपमेंट पर जोर, मास्टर प्लान तैयार

मुंबई के स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के सीईओ (CEO) डॉ. महेंद्र पी. कल्याणीकर ने इस मौके पर धारावी पुनर्विकास परियोजना (Dharavi Redevelopment Project) को लेकर एक बहुत बड़ा और ताजा अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि धारावी के निवासियों को उनके भविष्य के घरों, आधुनिक सुविधाओं और प्रोजेक्ट के स्वरूप को समझाने के लिए 15 अगस्त से पहले  धारावी एक्सपीरियंस सेंटर(Dharavi Experience Centre) की स्थापना कर दी जाएगी और इसका मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. इस प्रोजेक्ट के तहत धारावी में रहने वाले लोगों के हुनर को निखारने और उन्हें रोजगार के नए अवसर देने के लिए  स्किल डेवलपमेंट पर भी काम किया जाएगा.

डॉ. कल्याणकर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने भरोसा जताया कि परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और 2047 तक इसका असर देखने को मिलेगा.

मुंबई से गढ़चिरौली तक होगा विकास, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

इस खास इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्य के विकास को लेकर अपना विजन रखा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ मुंबई या मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) का विकास करना नहीं है, बल्कि वह राज्य के सुदूर इलाकों तक तरक्की पहुंचाना चाहते हैं.सीएम शिंदे ने कहा कि उनका विजन मुंबई से सूरजगढ़ तक तरक्की पहुंचाने का है, जिसके तहत नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले तक हर क्षेत्र का पूरी तर विकास किया जाएगा.

महाराष्ट्र में क्यों अहम है अदाणी समूह का ये निवेश?

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, धारावी रीडेवलपमेंट, बिजली और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर्स में निवेश के जरिए अदाणी समूह महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास में अपनी मजबूत मौजूदगी दिखा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिल सकती है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com