भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) ने एक इंटरव्यू में अदाणी समूह (Adani Group) को लेकर अहम बयान दिया है. दिसानायके ने साफ किया है कि उन्हें श्रीलंका में अदाणी समूह के काम से कोई परेशानी नहीं है.
ET को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिसानायके ने कहा कि उन्हें अदाणी समूह के अन्य देशों के साथ कारोबार से कोई सरोकार नहीं है बल्कि उनका मतलब केवल श्रीलंका में अदाणी समूह के कारोबार से है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रीलंका में अदाणी समूह का बड़ा निवेश
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि हम दूसरे देश के चश्में से चीजों को नहीं देखते हैं. उन्होंने बताया कि श्रीलंका में अदाणी समूह का बड़ा निवेश है. हमारी सरकार ज्यादा भारतीय निवेश के पक्ष में है. इसके लिए हमारी सरकार रास्ते बना रही है. हमें सिर्फ हमारे यहां निवेश और विकास की चिंता है.
अदाणी पोर्ट्स श्रीलंका में कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल प्रोजेक्ट करेगी फाइनेंस
हाल ही में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने यह संकेत दिया कि श्रीलंका में कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल प्रोजेक्ट को अपने पैसों से फाइनेंस करेगी और अमेरिकी फंडिंग नहीं लेगी. इसके साथ ही कंपनी ने कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल प्रोजेक्ट को फाइनेंस करने के लिए DFC को दिया गया अनुरोध वापस ले लिया.
डिसनायके को अदाणी ग्रुप के रेवेन्यू पर भरोसा
पिछले साल, अदाणी ग्रुप को कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल के लिए US इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प (DFC) से 553 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली थी. इस फैसले पर डिसनायके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे पता चला है कि उन्होंने इसे छोड़ दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके पास इसके लिए रेवेन्यू या इनकम के अपने स्रोत हैं."
अदाणी समूह के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए दिसानायके ने कहा कि वे कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी टर्मिनल को पूरा कर रहे हैं. वे ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर भी विचार कर रहे हैं. इसके अलावा वह बहुत सारे निवेशों पर विचार कर रहे हैं.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं