अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिकी अदालत में झूठे आरोपों वाला केस खारिज होने के बाद उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जो कठिन दौर में भी उनके साथ डटे रहे. उन्होंने अपने लाखों निवेशकों का भी धन्यवाद किया है जो मुश्किल समय में भी कंपनी के साथ बने रहे और उन पर भरोसा बनाए रखा.
सोमवार की देर शाम अमेरिकी कोर्ट से आए फैसले के बाद गौतम अदाणी ने मंगलवार को भगवान और अपने माता-पिता की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लेते हुए सबका धन्यवाद किया, जो कठिन दौर में भी उनके साथ रहे.
भगवान और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते हुए, गौतम अदाणी ने उन सब का धन्यवाद किया जो कठिन दौर में भी उनके साथ डटे रहे और उन पर भरोसा बनाए रखा। pic.twitter.com/jOzX52J7jT
— Adani Group (@AdaniOnline) August 11, 2026
अदाणी ग्रुप के खिलाफ सारे आरोप झूठे
अमेरिका के न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की जिला अदालत के न्यायाधीश निकोलस गाराउफिस ने सोमवार को अदाणी समूह के खिलाफ दर्ज सिक्योरिटीज फ्रॉड और वायर फ्रॉड से जुड़े सभी आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया.
कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदाणी ग्रुप और अधिकारियों के खिलाफ सारे आरोप झूठे साबित हुए. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि ये फैसला अदाणी ग्रुप के लिए पूरी तरह क्लीन चिट है और दोबारा आरोप नहीं लगाए जा सकते.
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी कोर्ट ने अदाणी पर केस किया खारिज, गौतम अदाणी बोले- फैसले का सम्मान, राष्ट्र निर्माण करते रहेंगे
फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम अदाणी ने कहा, 'हम विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ इस फैसले का स्वागत करते हैं. इस चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान सच, निष्पक्षता और कानून के शासन में हमारा विश्वास अडिग रहा.'
उन्होंने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस पूरे मामले के दौरान उन पर और न्याय व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखा. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, 'मैं उन सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हम पर, न्याय व्यवस्था पर और न्याय दिलाने की भारत की क्षमता पर अपना विश्वास बनाए रखा.'
ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट में केस खारिज यानी अदाणी ग्रुप को 'कंप्लीट क्लीन चिट': महेश जेठमलानी
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं