Adani Group Shares Rally: कच्चे तेल में तेजी के चलते आज शेयर मार्केट में गिरावट देखी जा रही है. इंडिगो, टाटा कंज्यूमर और एक्सिस बैंक जैसे शेयर आज टॉप लूजर की लिस्ट में हैं, वहीं दूसरी ओर अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इसके पीछे की बड़ी वजह, अदाणी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई खबर है. अदाणी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों वाला केस अमेरिकी कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस खबर के बाद मंगलवार को जब मार्केट खुले तो ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा गया.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
अदाणी ग्रुप के शेयरों की बात करें तो अदाणी टोटल गैस (ATGL) के शेयर 1.38 फीसदी या 9 रुपये से ज्यादा उछल गए. NDTV के शेयर में 1.60 फीसदी का उछाल देखा गया. सुबह करीब 10:30 बजे अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयरों में भ 17 रुपये से ज्यादा यानी करीब 1.05 फीसदी तेजी दर्ज की गई. अदाणी पोर्ट्स के शेयर 0.63 फीसदी तक उछले,जबक अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी करीब 1 फीसदी तक की तेजी देखी गई.

अमेरिकी कोर्ट ने खारिज किया केस
सोमवार को न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की जिला अदालत के जस्टिस निकोलस गाराउफिस ने अदाणी समूह के खिलाफ दर्ज सिक्योरिटीज फ्रॉड और वायर फ्रॉड से जुड़े सभी आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया. अदाणी ग्रुप शुरू से ही इन आरोपों को खारिज करता रहा है और अब कोर्ट से केस खारिज होने को मार्केट और लीगल एक्सपर्ट 'क्लीन चिट' बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट ने अदाणी पर केस किया खारिज, गौतम अदाणी बोले- फैसले का सम्मान, राष्ट्र निर्माण करते रहेंगे
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं