विज्ञापन

मुंबई में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मिले अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत दौरे पर हैं. मुंबई में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी से राष्ट्रपति तो लाम की मुलाकात हुई.

मुंबई में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मिले अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुलाकात की. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मुलाकात भारत-वियतनाम बिजनेस फोरम के ठीक बाद हुई और करीब 15 मिनट तक चली. राष्ट्रपति तो लाम अपनी भारत यात्रा के दौरान आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं और अदाणी ग्रुप उनके इस विजन में एक अहम भागीदार बनकर उभर रहा है.

10 बिलियन डॉलर का किया निवेश

गौतम अदाणी ने पिछले साल ही वियतनाम में अगले कुछ सालों में 10 बिलियन डॉलर के निवेश का रोडमैप साझा किया था. इस निवेश के जरिए अदाणी ग्रुप वियतनाम के पोर्ट्स, रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने का काम करेगा.

राष्ट्रपति तो लाम भारत दौरे पर

मालूम हो वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत दौरे पर हैं. इस दौरान भारत और वियतनाम ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है. बुधवार को जारी संयुक्त बयान में ये जानकारी दी गई. ये संयुक्त बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच हुई बातचीत के बाद जारी किया गया.

संयुक्त बयान में कहा गया, "दोनों पक्षों ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सरकार और उद्योग स्तर पर सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई, ताकि दोतरफा व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ाया जा सके."

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com