विज्ञापन

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास, 20 GW का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनी

अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने इस ऐतिहासिक कामयाबी पर कहा कि 20 गीगावाट (GW) के आंकड़े को पार करना यह दिखाता है कि मजबूत प्लानिंग और लॉन्ग टर्म विजन से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है.

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास, 20 GW का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनी
अदाणी ग्रीन अकेले इतनी बिजली बना रही है, जिससे मुंबई और नई दिल्ली जैसे दो बड़े महानगरों की सालभर की बिजली की जरूरत को आराम से पूरा किया जा सकता है.

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नया इतिहास बना दिया है. कंपनी 20 गीगावाट (GW) से ज्यादा ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है.खास बात यह है कि कंपनी ने यह मुकाम किसी दूसरी कंपनी को खरीदकर नहीं, बल्कि खुद के नए प्रोजेक्ट्स को तैयार कर उसे जमीन पर उतारकर हासिल किया है

20 GW का बड़ा रिकॉर्ड

कंपनी ने बताया कि अब वह हर साल 52 अरब यूनिट से ज्यादा साफ बिजली बना रही है. यह भारत की कुल बिजली खपत का करीब 3 फीसदी है. इतनी बिजली से मुंबई और नई दिल्ली जैसे दो बड़े शहरों की सालभर की बिजली जरूरत लगभग पूरी की जा सकती है. इससे देश की बिजली सुरक्षा मजबूत होगी और क्लीन इलेक्ट्रिसिटी को बढ़ावा मिलेगा.

AGEL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने क्या कहा?

अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा कि 20 GW का आंकड़ा पार करना कंपनी की मजबूत प्लानिंग, लगातार मेहनत और  लॉन्ग टर्म विजन  का नतीजा है. आज, एजीईएल (AGEL) हमारी बेहतरीन टीम और भरोसेमंद पार्टनर्स के साथ मिलकर इतनी रिन्यूएबल बिजली पैदा कर रहा है, जो मुंबई और नई दिल्ली की सालाना बिजली की कुल जरूरत के लगभग बराबर है. यह उपलब्धि भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने के साथ-साथ देश को क्लीन एनर्जी की तरफ तेजी से आगे बढ़ा रही है.

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ बिजली बनाना नहीं, बल्कि भारत को साफ, भरोसेमंद और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना भी है.

महज 10 साल में तय किया यह बड़ा सफर

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साल 2016 में तमिलनाडु के कमुथी में अपना पहला रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू किया था. सिर्फ 10 साल के अंदर कंपनी देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो गई और 20 GW का आंकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी बन गई.

चीन को छोड़ एक साल में जोड़ा सबसे ज्यादा नया प्रोजेक्ट

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 5,051 मेगावाट (MW) की नई क्षमता जोड़ी. चीन को छोड़कर यह किसी भी कंपनी की एक साल में सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ोतरी मानी जा रही है.

कहां से आ रही है बिजली?

फिलहाल कंपनी के पास करीब 14.2 GW सोलर, 2.7 GW विंड और 3.3 GW विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स चालू हैं. इसके साथ ही कंपनी ने 3.55 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी शुरू किया है. चीन के बाहर यह दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज सेटअप माना जा रहा है.

बैटरी स्टोरेज पर रहेगा बड़ा फोकस

सागर अदाणी ने कहा कि जैसे-जैसे देश में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ेगा, वैसे-वैसे बैटरी स्टोरेज की जरूरत भी बढ़ेगी. इससे जरूरत के समय लगातार बिजली देना आसान होगा. कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में 10 GWh बैटरी स्टोरेज जोड़ने का है. अगले पांच साल में इसे बढ़ाकर 50 GWh तक पहुंचाने की योजना है.

2030 तक 50 GW का लक्ष्य

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साल 2030 तक 50 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य में गुजरात के कच्छ जिले का खावडा प्रोजेक्ट सबसे अहम होगा. यहां दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट तैयार किया जा रहा है, जो कंपनी के अगले स्टेज की सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Green Energy, Sagar Adani, Renewable Energy Company, Adani Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com