- अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 में 5.1 गीगावाट नई नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी है
- गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावाट क्षमता वाला विश्व का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र विकसित किया जा रहा है
- कंपनी ने केयरएज ईएसजी 1+ रेटिंग और वैश्विक स्तर पर शीर्ष छह में स्थान हासिल किया है
भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती हुई विशुद्ध नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त अवधि के लिए वित्तीय परिणाम (Financial Results) घोषित किए हैं, जो मजबूत ग्रोथ और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को दर्शाता है.
वित्त वर्ष 2026 में 5.1 गीगावाट की नई क्षमता वृद्धि, उन्नत नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की तैनाती, संयंत्रों के बेहतर प्रदर्शन और गुजरात के खावड़ा और राजस्थान के संसाधन संपन्न क्षेत्रों में नई क्षमताओं के चालू होने से राजस्व और ईबीआईटीडीए में मजबूत वृद्धि हुई है.
खावड़ा में 1,376 मेगावाट घंटे की स्थापित बीईएसएस (बैटरी स्टोरेज) क्षमता, जो विश्व स्तर पर किसी एक स्थान पर सबसे बड़ी तैनाती (Deployments) में से एक है. वित्त वर्ष 2027 तक इसे 10,000 मेगावाट घंटे से अधिक की क्षमता का लक्ष्य रखा गया है.

अदाणी ग्रीन के इतिहास में वित्त वर्ष 2026 ऐतिहासिक- सागर अदाणी
अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने कहा, "वित्त वर्ष 2026 अदाणी ग्रीन के इतिहास में एक ऐतिहासिक साल रहा. कंपनी ने मजबूत प्रोजेक्ट और ऑपरेशनल एक्सीलेंस के बल पर 5.1 गीगावाट की ग्रीनफील्ड क्षमता को चालू किया, जिससे उसकी कुल परिचालन क्षमता 19.3 गीगावाट तक पहुंच गई. यह वैश्विक स्तर पर किसी भी कंपनी (चीन के बाहर) द्वारा ग्रीनफील्ड क्षमता का सबसे बड़ा सालाना विस्तार है. यह उपलब्धि न केवल भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हमारी अग्रणी स्थिति को मजबूत करती है, बल्कि हमें एग्जीक्यूशन एक्सीलेंस के एक नए स्तर पर भी ले जाती है."

सागर अदाणी, कार्यकारी निदेशक, अदाणी ग्रीन एनर्जी
AGEL का 19,294 मेगावाट का परिचालन पोर्टफोलियो 8.7 करोड़ से अधिक घरों को बिजली प्रदान करेगा. इससे लाखों घरों को लाभ मिलेगा और सालाना लगभग 3.6 करोड़ टन CO2e उत्सर्जन में कमी आएगी. हमारे ESG प्रयासों को लगातार मिल रही मान्यता सतत विकास और भारत के ऊर्जा परिवर्तन को गति देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

क्षमता वृद्धि एवं परिचालन परफॉरमेंस (वित्त वर्ष 2026)
- परियोजना विकास उत्कृष्टता (Project Development Excellence): उन्नत संसाधन नियोजन, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट के समर्थन से एजीईएल ने अपनी ग्रीनफील्ड क्षमताओं का लगातार विस्तार किया है, जिसमें परियोजना प्रबंधन और निष्पादन हमारे साझेदार अदाणी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड (एआईआईएल) द्वारा प्रदान किया गया है.
- परिचालन क्षमता (Operational Capacity): इसमें सालाना आधार पर 35% की मजबूत वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 19.3 गीगावॉट हो गई है, जिससे हम 50 गीगावॉट के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर अग्रसर हैं. वित्त वर्ष 2026 में AGEL ने 5,051 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ी, जो वित्त वर्ष 2025 में जोड़ी गई क्षमता से डेढ़ गुना अधिक है. इस 5,051 मेगावाट की नई क्षमता में 3,412 मेगावाट सौर ऊर्जा (गुजरात के खावड़ा में 2,974 मेगावाट और राजस्थान में 438 मेगावाट), खावड़ा में 683 मेगावाट पवन ऊर्जा और खावड़ा में ही 956 मेगावाट सौर-पवन संकर ऊर्जा शामिल है.
- ऊर्जा बिक्री (Energy Sales): मजबूत परिचालन प्रदर्शन के चलते इसमें सालाना आधार पर 34% की वृद्धि हुई.
- परिचालन उत्कृष्टता (Operational Excellence): AGEL के परिचालन एवं रखरखाव (O&M) में अत्याधुनिक डेटा विश्लेषण का उपयोग किया जाता है, जिसे मशीन लर्निंग और एआई के द्वारा और भी बेहतर बनाया गया है. यह सब हमारे O&M साझेदार, अदाणी इंफ्रा मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (AIMSL) के सहयोग से किया जाता है.
- प्रतिबद्धताओं से अधिक उत्पादन (Exceeding Commitments): AGEL ने बिजली खरीद समझौतों (PPA) के तहत कुल वार्षिक प्रतिबद्धता से अधिक बिजली का उत्पादन लगातार किया है. वित्त वर्ष 2026 में, AGEL का PPA आधारित बिजली उत्पादन वार्षिक प्रतिबद्धता का 106% था.
- संचालन एवं रखरखाव दक्षता (O&M Efficiency): एजीईएल का संचालन एवं रखरखाव उन्नत प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित है, जिसमें ऊर्जा नेटवर्क संचालन केंद्र देश भर में नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों की वास्तविक समय में निगरानी करने में सक्षम है. इससे न केवल संयंत्रों की निरंतर उच्च उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिसके परिणामस्वरूप बिजली उत्पादन में वृद्धि हुई है, बल्कि संचालन एवं रखरखाव लागत में भी कमी आई है, जिसके परिणामस्वरूप उद्योग में अग्रणी 91% का ईबीआईटीडीए मार्जिन हासिल हुआ है.
खावड़ा में विश्व के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र का विकास:
विश्व का सबसे बड़ा विद्युत संयंत्र (World's largest power plant): AGEL गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावाट क्षमता वाले विशाल नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र के विकास में तेजी से प्रगति कर रही है. यह संयंत्र 538 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो पेरिस शहर से लगभग 5 गुना बड़ा है. यह परियोजना अति-विशाल पैमाने के नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों के विकास के लिए वैश्विक मानक स्थापित करेगी.
तीव्र क्रियान्वयन (Rapid execution): खावड़ा में 9.4 गीगावाट सौर, पवन और हाइब्रिड क्षमता का वर्तमान परिचालन पोर्टफोलियो है. मजबूत मानव संसाधन डिप्लॉयमेंट, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला और रोबोटिक सौर मॉड्यूल स्थापना जैसी उन्नत तकनीकों के साथ, एजीईएल 2029 तक खावड़ा में 30 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की राह पर अग्रसर है, जो इतने बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन की गति के लिए वैश्विक मानक स्थापित करेगा.

अत्याधुनिक नवीकरणीय प्रौद्योगिकियों का प्रयोग (Most advanced renewable technologies deployed): संयंत्र में बिजली उत्पादन को अधिकतम करने के लिए अत्याधुनिक बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल और ट्रैकर्स का उपयोग किया गया है. इसमें भारत की सबसे बड़ी 5.2 मेगावाट की पवन टरबाइन भी लगी है, जो विश्व स्तर पर सबसे शक्तिशाली ऑनशोर पवन टरबाइनों में से एक है. पूरे संयंत्र में जलरहित रोबोटिक सफाई प्रणाली के उपयोग से न केवल मॉड्यूल की सफाई में पानी की खपत लगभग शून्य हो जाती है, बल्कि बिजली उत्पादन में भी वृद्धि होती है.
ईएसजी लीडरशिप:
- एजीएल ने भारत में किसी भी कंपनी द्वारा प्राप्त 87.3 के उच्चतम स्कोर के साथ केयरएज ईएसजी 1+ रेटिंग हासिल की.
- ईएसजी स्कोर में सुधार के साथ सस्टेनेलिटिक्स द्वारा वैश्विक स्तर पर शीर्ष छह में स्थान और भारत रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया.
- 'ए' रेटिंग हासिल करके ग्लोबल सीडीपी सप्लायर्स एंगेजमेंट असेसमेंट की सर्वोच्च श्रेणी में स्थान हासिल किया.
- एनर्जी इंटेलिजेंस की 2025 की वार्षिक ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया, तीसरे स्थान से ऊपर उठकर विश्व के हरित ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व किया.
- एजीएल ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस ग्रीन सारथी अवार्ड्स 2025 में गोल्ड श्रेणी में वाटर स्टीवर्डशिप और क्लीन एनर्जी चैंपियन पुरस्कार जीते.
- एजीएल वैकल्पिक बिजली उपक्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एफटीएसई रसेल ईएसजी स्कोर में प्रथम स्थान पर है.
क्या है अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड?
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) भारत की सबसे बड़ी और विश्व की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है, जो स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा दे रही है. AGEL बड़े पैमाने पर ग्रिड से जुड़े सौर, पवन, हाइब्रिड और ऊर्जा भंडारण समाधानों का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है. वर्तमान में AGEL के पास 19.3 गीगावाट से अधिक का परिचालन नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो है, जो भारत में सबसे बड़ा है और 12 राज्यों में फैला हुआ है, साथ ही 1.4 गीगावाट की बीईएस क्षमता भी है.

कंपनी ने भारत के कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों के अनुरूप 2030 तक 50 गीगावाट का लक्ष्य रखा है. AGEL किफायती स्वच्छ ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाने में सक्षम बनाने के लिए ऊर्जा की समतुल्य लागत (एलसीओई) को कम करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर केंद्रित है. AGEL गुजरात के खावड़ा में बंजर भूमि पर विश्व का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र (30 गीगावाट) विकसित कर रही है, जो 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जिसका क्षेत्रफल पेरिस से पांच गुना बड़ा है. एजीईएल के परिचालन पोर्टफोलियो को 'वाटर पॉजिटिव', 'सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री' और 'शून्य वेस्ट-लैंडफिल' प्रमाणित किया गया है, जो सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं