विज्ञापन

अदाणी पावर के स्टॉक्स में 37% की तूफानी तेजी! आखिर क्यों भाग रहे हैं शेयर? जान लें वजह

Adani Power Share Price: अदाणी पावर ने हर टाइमफ्रेम में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है.आज खबर लिखे जाने तक अदाणी पावर का शेयर करीब 1.04% की बढ़त के साथ 202.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा था

अदाणी पावर के स्टॉक्स में 37% की तूफानी तेजी! आखिर क्यों भाग रहे हैं शेयर? जान लें वजह
Adani Power Shares: शेयरों में शानदार तेजी की बदौलत अदाणी पावर अब अदाणी ग्रुप की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है.
नई दिल्ली:

अदाणी ग्रुप सोलर एनर्जी के बाद न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है. अदाणी पावर लिमिटेड ने राजस्थान के 'रावतभाटा' में न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़ी एक नई कंपनी बनाई है. इस बड़ी खबर के आते ही निवेशकों के बीच अदाणी पावर के शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई है, जिससे अदाणी पावर के शेयरों में रॉकेट जैसी तेजी देखी जा रही है.

13 दिन में अदाणी पावर में 37% की रैली, ग्रुप की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी 

इस महीने अदाणी पावर के शेयरों ने गजब का बढ़त दिखाया है. पिछले मात्र 13 कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 37% से ज्यादा उछल गया है. इस शानदार तेजी की बदौलत अदाणी पावर अब अदाणी ग्रुप की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. इसका मार्केट कैप 3.93 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसने अदाणी पोर्ट्स को भी पीछे छोड़ दिया है. अदाणी पोर्ट्स का मार्केट कैप3.70 लाख करोड़ रुपये है.

निवेशकों की हुई चांदी: स्टॉक परफॉर्मेंस का हाल

अगर स्टॉक परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो अदाणी पावर ने हर टाइमफ्रेम में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है...

  • आज खबर लिखे जाने तक अदाणी पावर का शेयर करीब 1.04% की बढ़त के साथ 202.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
  • पिछले 5 दिन में इस शेयर में करीब 11.04% की मजबूती आई है.
  • पिछले 1 महीने स्टॉक ने 37.25% का बंपर रिटर्न दिया है.

नई कंपनी को लेकर क्या है ग्रुप का प्लान?

बता दें कि अदाणी पावर की 100% मालिकाना हक वाली कंपनी 'अदाणी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड' (AAEL) ने 20 अप्रैल 2026 को एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाई है. इस नई कंपनी का नाम 'रावतभाटा-राज एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड' (RRAEL) रखा गया है. यह कंपनी खास तौर पर न्यूक्लियर या एटॉमिक एनर्जी से पावर जेनरेट करने, उसे ट्रांसमीट करने और डिस्ट्रीब्यूट करने का काम करेगी.

भारत सरकार का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी कैपेसिटी हासिल करना है और अदाणी ग्रुप का यह कदम उसी दिशा में बढ़ाया गया बड़ा निवेश है.

थर्मल के बाद अब न्यूक्लियर का किंग बनने की तैयारी!

अदाणी पावर पहले से ही भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर  है. अब न्यूक्लियर सेक्टर में कदम रखकर कंपनी ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग साफ कर दी है. फिलहाल भारत की कुल न्यूक्लियर क्षमता 8-9 गीगावाट के करीब है, ऐसे में प्राइवेट प्लेयर्स की एंट्री से इस सेक्टर में बड़े बदलाव और निवेश की उम्मीद है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com