एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी जब आज बाजार में अपना आईपीओ लॉन्च करेगी तो वो ना सिर्फ इतिहास बनाएगी, बल्कि अपने निवेशकों पर जमकर पैसे की बरसात करेगी. इस आईपीओ के आते ही कंपनी के कोर मेंबर्स से लेकर शुरुआती निवेशक रातों रात करोड़पति बनने वाले हैं. लेकिन एक निवेशक ऐसा भी है जिसकी जेब में 67 बिलियन डॉलर आने वाले हैं. ये निवेशक हैं वैलोर इक्विटी पार्टनर्स के फाउंडर और निवेशक एंटोनियो ग्रासियस.
ग्रासियस के पास स्पेसएक्स के 503 मिलियन से ज्यादा के शेयर मौजूद है. फोबर्स की रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ अभी 4.8 बिलियन डॉलर है. लेकिन जैसे ही स्पेसएक्स का आईपीओ लॉन्च होगा, जिसमें प्रति शेयर कीमत 135 डॉलर है, वैसे ही ग्रासियस की संपत्ति में 68 बिलियन का बड़ा उछाल आएगा.
बाहरी के साथ कंपनी की टीम भी बनेगी बिलियनेयर
इस आईपीओ के जरिए सिर्फ बाहर के निवेशक ही नहीं बल्कि कंपनी की कोर टीम में शामिल लोग भी इस आईपीओ से मालामाल होने वाले हैं. साल 2002 से स्पेसएक्स की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल के पास करीब 12 मिलियन शेयर मौजूद हैं. अभी उनकी हिस्सेदारी 1.2 बिलियन डॉलर है, जो आईपीओ के आने के बाद करीब 1.6 ,बिलियन डॉलर हो जाएगी. ऐसा ही मामला कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ब्रेट जॉनसन के साथ है. अभी उनका कंपनी में करीब 700 मिलियन का स्टेक है, जो लिस्टिंग के बाद 1.2 बिलियन डॉलर हो जाएगा.
स्पेसएक्स ने स्पेस की दुनिया में रीयूजेबल रॉकेट्स और स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए धमाल मचाया हुआ है. एक्सपर्ट के अनुसार कंपनी का आईपीओ ग्लोबल मार्केट के इतिहास में सबसे बड़े इवेंट्स में से एक होगा. हां एक बात तो साफ है कि अगर मस्का का फिक्स प्राइस वाला बड़ा दांव चल गया को ये आंकड़े सारे अनुमानों को पीछे छोड़ सकते हैं.
सऊदी अरामको के साथ टेस्ला को करेंगे पीछे
स्पेसएक्स का ये आईपीओ साल 2019 में ऑयल सेक्टर की कंपनी सऊदी अरामको के 25.6 बिलियन डॉलर के आईपीओ को पीछे छोड़ने के लिए तैयार है. स्पेसएक्स का ये आईपीओ अरामको से करीब तीन गुना बड़ा है. 135 डॉलर प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइस वाले इस आईपीओ के साथ कंपनी की टोटल मार्केट वैल्यू 1,77 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी. इस वैल्यूएशन के साथ स्पेसएक्स एलन मस्क की ही दूसरी कंपनी टेस्ला को वैल्यू के मामले में पीछे छोड़ देगी. अभी के समय में टेस्ला की वैल्यूएशन 1.6 ट्रिलियन डॉलर है.
ट्रिलियनेयर क्लब में शामिल होंगे एलन मस्क
इस आईपीओ के लॉन्च के साथ ही एलन मस्क के नाम के साथ अब बिलियनेयर नहीं बल्कि ट्रिलियनेयर जुड़ने जा रहा है. स्पेसएक्स में मस्क का शेयर करीब 50 फीसदी है. सुपर वोटिंग राइट्स की वजह से कंपनी के 82.4% वोटिंग पावर पर उनका ही कंट्रोल है. ऐसे में आईपीओ प्राइस के बेस पर मस्क की केवल स्पेसएक्स में हिस्सेदारी 841 बिलियन डॉलर हो जाएगी. अगर इसमें टेस्ला के साथ दूसरे बिजनेस को ऐड कर दिया जाए तो मस्क की टोटल नेटवर्थ 1.1 ट्रलियन डॉलर के पार चली जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं