विज्ञापन
8 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाली अमेठी के एक दिन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मुंशीगंज आर्डिनेंस फैक्ट्री की नयी इकाई की आधारशिला रखेंगे और अनेक विकास परियोजनाओं की शुरूआत भी करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र मे मोदी इससे पहले पांच मई 2014 को आये थे. उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया था. कांग्रेस अध्यक्ष को अमेठी में घेरने के लिए भाजपा पूरी रणनीति के साथ जुटी है और प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव पूर्व दौरा उसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. वहीं,  बिहार में आज एनडीए की मेगा रैली होगी. पीएम मोदी पटना के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के अलावा गांधी मैदान में होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन की संकल्प रैली को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री तथा लोजपा नेता रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी. अर्धसैनिक बलों के हजारों रिटायर्ड जवान आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध दिवस मनाने पहुंचेंगे. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Today News, PM Modi, NDA Rally, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com