प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के कलबुर्गी और तमिलनाडु के कांचीपुरम का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, कर्नाटक के कलबुर्गी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान कर्नाटक में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र को व्यापक प्रोत्साहन देते हुए प्रधानमंत्री ईएसआईसी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वे हुबली में एक अस्पताल के सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वहीं, तमिलनाडु के कांचीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क, रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र की विविध परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज तेलंगाना जाएंगे. इस दौरान अमित शाह निजामाबाद में आयोजित एक क्लस्टर बैठक में भाग लेंगे. अयोध्या राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद मामले के आपसी समझौते के जरिए हल निकालने की संभावना पर सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों का संविधान पीठ सुनवाई करेगा. सुनवाई करने वाले संविधान पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोष भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर हैं. राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. ये सुनवाई खुली अदालत में होगी और इसमें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस के एम जोसेफ की पीठ है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Today News, PM Modi, Amit Shah, Supreme Court