विज्ञापन
8 years ago

भारतीय वायुसेना (IAF) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान वापस वतन लौट आए हैं. पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया है. पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ को विंग कमांडर अभिनंदन को सौंपा. शनिवार को अभिनंदन अपने परिजनों से मिलेंगे. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश में रहेंगे. वहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. शाह शनिवार को सुबह 11 बजे उमरिया (मध्यप्रदेश) पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके पश्चात वे 11:15 बजे उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम से देशव्यापी विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखंड में रैली को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित रैली में झारखंड विकास मोर्चा :प्रः के मुखिया बाबूलाल मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता स्टीफन मरांडी भी शामिल होंगे. दिल्ली की अदालत आज धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाड्रा से की जा रही पूछताछ पर रोक लगाने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी. वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा. इससे पहले टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-0 से मात दी थी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Abhinandan Varthaman, PM Modi, Amit Shah, Supreme Court, Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com