8 years ago
सुप्रीम कोर्ट में मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी श्रीकांत पुरोहित की याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होगी. श्रीकांत पुरोहित ने कोर्ट की निगरानी में मामले की SIT जांच की मांग की है. श्रीकांत पुरोहित ने याचिका में कहा है कि उन्हें मालेगांव ब्लास्ट मामले में जानबूझकर फंसाया गया क्योंकि वे ISIS, SIMI जैसे प्रतिबंधित संगठनों के पीछे कौन है, इसकी जांच कर रहे थे. उन्होंने आर्मी रिपोर्ट को भी याचिका में संलग्न किया है जिसमें वे अपने काम का सारा ब्यौरा दे रहे थे.वहीं पाकिस्तान में आज यानी 4 सितंबर को नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा. इस चुनाव में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार के जीतने की संभावना है क्योंकि विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार को उतारने में नाकाम रहा है. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...