विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. जहां वह कैंसर संस्थान समेत कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. वह झज्जर जिले के बादसा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को देश को समर्पित करेंगे. यह संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के झज्जर परिसर में निर्मित अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल सह शोध केंद्र होगा. प्रधानमंत्री कार्यालय की एक ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि मोदी फरीदाबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का भी उद्घाटन करेंगे.  इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ 13 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित गैर-भाजपा नेताओं की बड़ी रैली में भाग लेने के लिए आज नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा राजस्थान के बीकानेर में एक कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में आज जयपुर में ईडी के सामने पेश होंगे.  वाड्रा की मां मॉरीन भी आज जयपुर के भवानी सिंह रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय दफ्तर में सुबह 10 बजे पेश हो सकती है. वहीं बात करें सबरीमाला मंदिर की तो बता दें कि मासिक पूजा के लिये भगवान अयप्पा का सबरीमला मंदिर आज एक बार फिर खुल रहा है और इसे लेकर मंदिर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बेचैनी दिख रही हैय हाल में संपन्न हुए वार्षिक तीर्थयात्रा सत्र के दौरान रजस्वला आयुवर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर यहां व्यापक प्रदर्शन हुए थे. मंदिर अधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी पर बना यह मंदिर मलयालम महीने कुंबम के दौरान मासिक पूजा के लिये मंगलवार से 17 फरवरी तक के लिये खुला रहेगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi In Haryana, CM Mamata Banerjee In Delhi, Robert Vadra, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com