8 years ago
आरक्षण देने की मांग कर रहे मराठा समुदाय के लोग आज मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे. समुदाय मुंबई में आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगा. उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी. इस दौरान वह बीजेपी को हराने के मुद्दे पर बातचीत कर सकती हैं. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 अगस्त को बारिश हो सकती है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...