दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2019 के दाखिले के लिए बुधवार को जारी होनी है. इसके लिए एडमिशन 4 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक होंगे. हालांकि कई टॉप कॉलेज की सीटें पहली ही लिस्ट में भर चुकी हैं. इससे पहले 27 जून की रात को पहली कटऑफ लिस्ट जारी की गई थी. दूसरी ओर बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच डरहम में मैच खेला जाना है. एक ओर न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती 6 मैच जीते, लेकिन बाद में 2 मैच लगातार हारे हैं वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतना जरूरी है. इसके साथ ही मुंबई में भारी बारिश की आशंका लगातार बनी हुई है. कई निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण मायानगरी में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
DU Admissions 2019, Monsoon Update, Mumbai Rain, England Vs New Zealand, World Cup 2019