मुस्लिम समाज में एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से जुड़ा नया विधेयक सरकार शुक्रवार को लोकसभा में पेश करेगी. लोकसभा से जुड़ी कार्यवाही सूची के मुताबिक ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2019' लोकसभा में पेश किया जाएगा. पिछले महीने 16 वीं लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद पिछला विधेयक निष्प्रभावी हो गया था क्योंकि यह राज्यसभा में लंबित था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शुक्रवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की पहली बैठक होगी. इस बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी दर को 12 से घटाकर पांच प्रतिशत करने और राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएए) को एक साल का विस्तार देने पर विचार किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष रामविलास पासवान आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. वे पटना में बिहार विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी बनाम सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी द्वारा प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज पर यथास्थिति के आदेश के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Tripple Talaq Bill, Loksabha, GST Council