8 years ago
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर में आज किसानों की एक रैली को संबोधित करके छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष साइंस कॉलेज ग्राउंड से किसानों को संबोधित करेंगे. उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में CBI ने कहा था कि मुजफ्फरपुर में खुदाई के दौरान बालिका का जो नरकंकाल मिला है, उसकी उम्र की जांच की जा रही है. इसके अलावा, कठुआ रेप केस में पीड़ित परिवार की मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और गवाह तालिब हुसैन को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इस बीच, SC/ST अत्याचार निवारण (संशोधन) कानून, 2018 को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...