8 years ago
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. उनकी चुनावी रैली कन्याकुमारी में होगी. राहुल गांधी कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करने के साथ तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए द्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. असम में एनआरसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा. कोर्ट असम के डिटेंशन सेंटर मामले की सुनवाई करेगा. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को मसूद अजहर का केस सुना जाएगा. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए एक संयुक्त याचिका दायर की है.